आगरा में साधु की सिर कूच कर हत्या:कमरे में मिला खून से लथपथ शव, बाहर से लगी थी कुंडी
आगरा के थाना अछनेरा क्षेत्र के गांव सहाई में एक साधु का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। सिर पर चोट के निशान हैं। शरीर पर भी निशान हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है। फॉरेंसिक टीम भी साक्ष्य जुटा रही है। गांव सहाई निवासी सौरभ सोलंकी ने बताया कि उनके चाचा गांव के बाहर प्लाट पर बने एक कमरे में रहते थे। उन्होंने संन्यास ले लिया था और साधु बन गए थे। हर दिन वो सुबह अपनी गाय को चारा डालने के लिए आते थे। शुक्रवार सुबह 9 बजे तक जब वो नहीं आए तो उन्हें देखने प्लॉट पर आया। कमरे की बाहर से कुंडी लगी हुई थी। फोन किया तो मोबाइल की घंटी की आवाज कमरे से आई। उन्होंने कमरा खोला तो देखा अंदर चाचा की लाश पड़ी हुई है। सिर पर चोट के निशान हैं। शरीर पर भी निशान हैं। पास ही खून से सनी ईंट पड़ी थी। ऐसा लग रहा है कि सिर को कूच कर हत्या की गई है। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। डीसीपी वेस्ट आदित्य कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को भी मौके पर बुलाया गया। टीमों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। रोज करते थे गांव की परिक्रमा धर्मवीर अविवाहित थे। वह मंदिर की सेवा करने के साथ भजन-कीर्तन करते थे और रोजाना गांव की परिक्रमा भी करते थे। घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस से मामले की गहनता से जांच कर घटना का जल्द खुलासा करने की मांग की है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)