चालक को झपकी आने से मिनी बस पलटी:रायबरेली में गंगा एक्सप्रेसवे पर हादसा, महिलाओं और बच्चों समेत एक दर्जन से ज्यादा घायल
रायबरेली में गंगा एक्सप्रेसवे पर रविवार को मिनी बस पलट गई। हादसे में महिलाओं और बच्चों समेत एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए। बस लालगंज कोतवाली क्षेत्र में ऐहार के पास पलटी। मिनी बस में सवार लोग पश्चिम बंगाल के हावड़ा और कोलकाता के रहने वाले बताए जा रहे हैं। वे मथुरा-वृंदावन में दर्शन के बाद वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर जा रहे थे। जानकारी के मुताबिक, ऐहार के पास चालक को झपकी आ गई और बस से नियंत्रण छूट गया। इसके बाद बस सड़क पर पलट गई। स्थानीय लोगों ने घायलों को बस से बाहर निकालने में मदद की और पुलिस को सूचना दी। लालगंज कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। घायलों में सत्यम (13), सोनाली (14), मिनोती दास (57), संदीप सिंह, मोनिका, पुलकित, उत्तम, रोमा, सुरजीत, सुहानी, सोनाली, दलजीत, विमल, श्रेष्ठ, रूबी और वंदना शामिल हैं। इनकी उम्र और रिश्तों की पूरी जानकारी पुलिस जुटा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घायलों की सही संख्या और उनकी हालत की जानकारी जुटाई जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)