PET परीक्षा के लिए फफूंद स्टेशन पर भीड़ उमड़ी:ट्रेन में चढ़ने के लिए अभ्यर्थियों को करनी पड़ी मशक्कत, टिकट खिड़की से स्टेशन परिसर तक दिखे यात्री
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET-2026) के लिए शुक्रवार को दिबियापुर के फफूंद रेलवे स्टेशन पर भीड़ उमड़ी। दूसरे जिलों में परीक्षा देने जा रहे अभ्यर्थियों के साथ अन्य यात्री भी स्टेशन पहुंचे। दिनभर स्टेशन पर भीड़ रही और प्लेटफार्म पर पैर रखने तक की जगह नहीं बची। सुबह से ही परीक्षार्थी स्टेशन पहुंचने लगे थे। ट्रेनों के आने का समय नजदीक आते ही प्लेटफार्म पर भीड़ बढ़ती गई। टिकट खिड़की से लेकर प्लेटफार्म और स्टेशन परिसर तक अभ्यर्थी और यात्री दिखाई दिए। ट्रेन पहुंचते ही उसमें चढ़ने के लिए युवाओं में होड़ लग गई। जनरल कोच में जगह पाने के लिए परीक्षार्थियों को मशक्कत करनी पड़ी। स्टेशन पर रोज नौकरी और दूसरे कामों के लिए आने-जाने वाले यात्री भी मौजूद थे। भीड़ के कारण उनके लिए भी ट्रेन में चढ़ना मुश्किल हो गया। सामान्य दिनों के मुकाबले स्टेशन पर कई गुना ज्यादा भीड़ रही। अभ्यर्थियों की संख्या को देखते हुए स्टेशन पर अतिरिक्त इंतजाम और ट्रेनों में ज्यादा जगह की जरूरत महसूस की गई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)