जौनपुर में PET की पहली पाली शुरू:बारिश में भीगते हुए सेंटर पहुंचे, कड़ी चेकिंग के बाद मिली एंट्री

Oct 30, 2026 - 10:25
0
जौनपुर में PET की पहली पाली शुरू:बारिश में भीगते हुए सेंटर पहुंचे, कड़ी चेकिंग के बाद मिली एंट्री
जौनपुर में PET-2026 की पहली पाली शुक्रवार सुबह 10 बजे शुरू हुई। जिले के 32 केंद्रों पर 16,696 अभ्यर्थी परीक्षा दे रहे हैं। केंद्रों में सुबह 8:30 बजे से प्रवेश शुरू हुआ और 9:30 बजे तक प्रवेश दिया गया। एडीएम परमानंद झा ने बताया कि PET-2026 की लिखित परीक्षा 30 अक्टूबर और 1 नवंबर को होगी। दोनों दिन परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी। बारिश को देखते हुए सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट को निर्देश दिए गए हैं कि रास्ते में परेशानी होने पर वे अभ्यर्थियों को अपने वाहन से परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने में मदद करें। इसका मकसद यह है कि कोई भी अभ्यर्थी परीक्षा से वंचित न रहे। जिले में कुल 32 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। यहां 32 केंद्र व्यवस्थापक और 32 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। दोनों दिन की परीक्षा में कुल 87,696 अभ्यर्थी शामिल होंगे। केंद्रों पर तीन स्तर की सुरक्षा के बीच प्रवेश दिया जाएगा। परीक्षा केंद्रों पर हाथ में कलावा बांधकर आने, महिलाओं के बालों में जुड़ा बांधने, हेयर पिन लगाने और कंगन-चूड़ियां पहनने पर रोक रहेगी। मोबाइल फोन समेत किसी भी तरह का इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने की अनुमति नहीं होगी। डीएम ने अधिकारियों को परीक्षा की व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिए हैं। केंद्रों पर पीने का पानी, शौचालय, रोशनी और सुरक्षा की व्यवस्था करने को कहा गया है। परीक्षा के दौरान तय नियमों का पालन कराने के निर्देश भी दिए गए हैं। डीएम ने अभ्यर्थियों से तय समय पर केंद्र पहुंचने और परीक्षा से जुड़े निर्देशों का पालन करने की अपील की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User