शाहजहांपुर में सब्जी खरीदने गए युवक की बाइक चोरी:CCTV में कपड़े से चेहरा ढककर ले जाता दिखा आरोपी, FIR दर्ज

Oct 30, 2026 - 10:25
0
शाहजहांपुर में सब्जी खरीदने गए युवक की बाइक चोरी:CCTV में कपड़े से चेहरा ढककर ले जाता दिखा आरोपी, FIR दर्ज
शाहजहांपुर के बंडा बाजार में सब्जी खरीदने गए कुंवर सेन की बाइक चोरी हो गई। सीसीटीवी फुटेज में कपड़े से चेहरा ढका एक व्यक्ति बाइक ले जाता दिख रहा है। सीसीटीवी फुटेज शुक्रवार सुबह सामने आया है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। जमुनिया खानपुर गांव के हरविंदर सिंह ने 26 अक्टूबर को दोपहर करीब 3 बजे अपने साथी कुंवर सेन को बाइक से सब्जी लेने भेजा था। कुंवर सेन ने बंडा बाजार के बाहर बाइक खड़ी कर लॉक लगाया और सब्जी खरीदने चला गया। कुछ देर बाद लौटने पर उसे बाइक नहीं मिली। आसपास तलाश करने के बाद उसने वहां लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी। उसमें एक व्यक्ति चेहरा कपड़े से ढककर बाइक ले जाता दिखा। आरोप है कि उसने बाइक का लॉक तोड़ा और उसे लेकर भाग गया। चोरी का सीसीटीवी फुटेज शुक्रवार सुबह सामने आया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज की है। पुलिस का कहना है कि फुटेज के जरिए आरोपी की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User