रामपुर में 17 केंद्रों पर पीईटी की परीक्षा शुरू:दो पालियों में 11,328 अभ्यर्थी शामिल, सुरक्षा के लिए 17 स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात

Oct 30, 2026 - 10:25
0
रामपुर में 17 केंद्रों पर पीईटी की परीक्षा शुरू:दो पालियों में 11,328 अभ्यर्थी शामिल, सुरक्षा के लिए 17 स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात
रामपुर पीईटी 2026 को नकलविहीन और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। शुक्रवार को जिले के 17 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा आयोजित की जा रही है। पहली पारी की परीक्षा सुबह दस बजे शुरू होगी। ये तस्वीरें शुक्रवार सुबह नौ बजे की हैं जब परीक्षा केंद्र में परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र में प्रवेश कर रहे हैं प्रत्येक पाली में 5664 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। दोनों पालियों को मिलाकर कुल 11,328 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। प्रशासनिक अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी परीक्षा केंद्रों पर किसी भी तरह की गड़बड़ी रोकने के लिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। केंद्रों के प्रवेश द्वारों पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। अभ्यर्थियों की आवाजाही व्यवस्थित रखने के साथ ही संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिसकर्मियों को निर्धारित समय पर ड्यूटी स्थल पर पहुंचकर पूरी मुस्तैदी से जिम्मेदारी निभाने को कहा गया है। अपर पुलिस अधीक्षक अनुआग सिंह और सीओ सिटी समेत अन्य सेक्टर मजिस्ट्रेट ड्यूटी पॉइंट चेक करने निकले हैं। प्रशासन की ओर से परीक्षा की निगरानी के लिए 17 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 17 स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। व्यवस्थाओं पर नजर रखने की जिम्मेदारी वहीं पुलिस विभाग की ओर से 34 उपनिरीक्षकों समेत अन्य पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। अधिकारियों को परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं पर नजर रखने की जिम्मेदारी दी गई है। परीक्षा केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ एकत्र होने से रोकने के लिए भी विशेष व्यवस्था की गई है। केंद्रों के आसपास की दुकानों को बंद रखने और निर्धारित मार्गों पर यातायात प्रतिबंधित करने की व्यवस्था की गई है। इससे अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में परेशानी न हो और परीक्षा के दौरान कानून व्यवस्था बनी रहे। अनियमितता सामने आने पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश प्रशासन का पूरा जोर परीक्षा की पारदर्शिता और शुचिता बनाए रखने पर है। अधिकारियों की निगरानी में परीक्षा संपन्न कराई जा रही है। किसी भी तरह की अव्यवस्था या अनियमितता सामने आने पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User