आज देर रात आरंभ होगी अयोध्या की 14 कोसी परिक्रमा:30 लाख श्रद्धालुओं के शामिल होने के आसार, चप्पे-चप्पे पर कड़ी सुरक्षा
अयोध्या की 14 कोसी परिक्रमा 17 और 18 नवंबर की मध्य रात्रि 1 बजकर 21 मिनट पर शुरू होगी। जबकि इसका समापन 18 और 19 नवंबर की मध्य रात्रि 2 बजकर 15 मिनट तक निर्धारित है।परिक्रमा में करीब 30 लाख श्रद्धालुओं में शामिल होने के आसर हैं।इसको देखते हुए अयोध्या को कड़े सुरक्षा घेारे में जकड़ दिया गया है। . मान्यता के अनुसार इस परिक्रमा में लाखों श्रद्धालु नंगे पांव अयोध्या की परिक्रमा कर पुण्य अर्जित करेंगे। अधिकांश श्रद्धालु सरयू नदी में स्नान और भगवान श्रीराम नाम का जप करते हुए परिक्रमा मार्ग पर आगे बढ़ेंगे।कुल मिलाकर 18 तारीख को भोर से लेकर देर रात तक परिक्रमा पथ लाखों श्रद्धालुओं से भरा होगा। श्रीरामवल्लभाकुंज के प्रमुख और राम मंदिर धार्मिक समिति के सदस्य स्वामी राजकुमार दास ने कहा कि अयोध्या की 14 कोस की परिक्रमा अक्षय नवमी की तिथि को होती है।इस दिन किया गया पुण्य कभी क्षय अर्थात समाप्त नहीं होता। उन्होंने कहा कि परिक्रमा पथ का एक एक पग भक्त के अनेक जन्मों के पाप का समाप्त करता है।इसलिए इस परिक्रमा में देश भर के भक्त बड़ी ही श्रद्धा से भाग लेते हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)