कुंडल लूट के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़:पैर में गोली लगने से दो आरोपी घायल, तीसरा साथी भी गिरफ्तार; एक सिपाही भी जख्मी

Nov 17, 2026 - 18:30
0
कुंडल लूट के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़:पैर में गोली लगने से दो आरोपी घायल, तीसरा साथी भी गिरफ्तार; एक सिपाही भी जख्मी
पीलीभीत के बीसलपुर में एक वृद्ध महिला के कान से सोने के कुंडल लूटकर भागे बदमाशों की मंगलवार शाम पुलिस से मुठभेड़ हो गई। जवाबी फायरिंग के दौरान पैर में गोली लगने से दो आरोपी रिजवान और सुल्तान घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इनके एक अन्य साथी जीशान को भी गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ में पुलिसकर्मी दीपक भी घायल हुए हैं। सोमवार शाम वृद्ध महिला के कान से खींचे थे सोने के कुंडल जानकारी के मुताबिक, सोमवार शाम करीब 5 बजे बीसलपुर नगर के मोहल्ला बख्तावर लाल में बड़ा स्थल के पास बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया था। गजरौला निवासी चंद्रपाल की पत्नी नन्ही देवी जब वहां से गुजर रही थीं, तभी बदमाश उनके कानों से सोने के कुंडल खींचकर फरार हो गए थे। घटना की सूचना मिलते ही हलका इंचार्ज हिमांशु पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आसपास के लोगों से पूछताछ कर आरोपियों की तलाश शुरू की। 24 घंटे के भीतर आमना-सामना, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली लगातार दबिश और छानबीन के बीच मंगलवार शाम करीब 5 बजे बीसलपुर इलाके में पुलिस और कुंडल लूट के आरोपियों का आमना-सामना हो गया। इस दौरान हुई मुठभेड़ में आरोपी रिजवान और सुल्तान के पैर में गोली लगी, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। मौके से इनके तीसरे साथी जीशान को भी गिरफ्तार किया गया है। अस्पताल में भर्ती कराए गए घायल, पूछताछ में जुटी पुलिस थाना अध्यक्ष संजीव शुक्ला ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि घायल बदमाशों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से गहन पूछताछ कर लूट के माल की बरामदगी और अन्य वारदातों के संबंध में जानकारी जुटा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User