आजमगढ़ के DAV ग्राउंड में सजा पटाखा बाजार:देर रात तक होती रही खरीदारी, बच्चे खरीद रहे फुलझड़ियां तो युवा खरीद राहें रॉकेट बम

Nov 08, 2026 - 02:01
0
आजमगढ़ के DAV ग्राउंड में सजा पटाखा बाजार:देर रात तक होती रही खरीदारी, बच्चे खरीद रहे फुलझड़ियां तो युवा खरीद राहें रॉकेट बम
आजमगढ़ जिले के डीएवी कॉलेज के मैदान में पटाखों का बाजार सज शनिवार को सज गया था। शनिवार की देर रात्रि तक बाजार में खरीदारी होती रही। इस दौरान जहां युवा रॉकेट बम खरीदते नजर आए। वही अपने परिजनों के साथ पहुंचे छोटे बच्चे फुलझड़ियां और रोशनी खरीदते हुए नजर आए। पटाखे की दुकान चलाने वाले दुकानदारों ने बताया कि रंग बिरंगी रोशनी वाली लाइट और सूतली बम की सबसे अधिक डिमांड है। जहां लोग अपने बच्चों के लिए फुलझड़ी और अनार खरीद रहे हैं। तो वहीं युवा और बड़े लोग तेज आवाज वाले पटाखे की खरीद कर रहे हैं। बताते चले कि जिला प्रशासन ने शनिवार को ग्राउंड में पटाखे की दुकान लगाने की अनुमति दी। इसके बाद लगभग 60 से अधिक दुकानें लगाई गई है। ग्राउंड में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को भी तैनात किया गया है इसके साथ ही सभी पटाखे के दुकानदारों को फायर सेफ्टी के तहत फायर सिलेंडर के साथ ही दो बाल्टी बालू भर के भी दिया गया है। जिससे कि किसी तरह की दुर्घटना होने पर बचाव किया जा सके। देर रात तक उमड़ी रही भीड़ आजमगढ़ के डीएवी कालेज प्रांगण में लगी पटाखे की दुकानों पर शनिवार की रात 12:30 बजे तक ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ी रही। वहीं पटाखे की दुकान लगाई विकास गुप्ता ने बताया कि दीपावली के दिन शाम 7 बजे तक दुकान लगी रहेंगे। ऐसे में बड़ी संख्या में ग्राहक जाकर पटाखे की खरीदारी कर सकेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User