आयुष हत्याकांड में गाजियाबाद पुलिस ने 2 अरेस्ट किए:पुलिस ने कहा- परिजन घायल को थाने लेकर पहुंचे थे, अस्पताल में मौत हुई
गाजियाबाद में विजयनगर में 20 साल के आयुष की बुधवार शाम हत्या कर दी गई। हमलावर ने उसके सीने पर चाकू से वार किए। जिससे युवक खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा। पुलिस ने कहा कि परिजन घायल हालत में आयुष को विजयनगर थाने पहुंचे थे। जिसके बाद पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहां अस्पताल में मौत हुई। पुलिस ने वहीं एक आरोपी सोनू को मौके से ही पकड़ लिया था, दूसरे युवक को भी रात में अरेस्ट कर लिया। पुलिस बोली- परिजन घायल को थाने लाए घर के बाहर झगड़ा हुआ, पुलिस ले गई थाने सर्वोदय नगर में रहने वाले यशपाल का बेटा आयुष नोएडा में एक कंपनी में काम करता था। बुधवार शाम वह भैया दूज मनाकर घर से बाहर आया था। घर के बाहर उसे चरण सिंह कॉलोनी में रहने वाले सोनू ने अपने साथियों के साथ घेर लिया। उसके साथ मारपीट की। मोहल्ले वालों की शिकायत पुलिस को दी गई। इसी बीच आरोपी पक्ष ने आयुष को चाकू मार दिया। जहां पुलिस को देखकर सोनू के साथी भाग गए। आयुष का भाई अमन और अन्य परिजन घायल को विजयनगर ले गए। जहां घायल को जमीन पर ही लिटा दिया। इसकी वीडियो भी सामने आई। भाई बोला- 6 नवंबर को भी मारपीट की थी आयुष के भाई अमन ने बताया कि धनतेरस (6 नवंबर) पर भी झगड़ा हुआ था। उस दिन मैं भाई के साथ ड्यूटी पर जा रहा था। रास्ते में आरोपियों ने हम लोगों से मारपीट की और फिर खुद ही पुलिस को बुला लिया। पुलिसवाले आए और आयुष को जीप में बैठाकर ले गए थे। अमन ने दूसरे पक्ष के लोगों को पकड़ने की बात कही। इस पर पुलिसवालों उसके साथ भी मारपीट की थी। आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहे थे अमन का आरोप है कि परिवार के लोग आयुष को थाने से छुड़ाकर घर ले आए थे। इसके बाद पुलिस से शिकायत भी की गई थी। पुलिस एकतरफा कार्रवाई करते हुए शांतिभंग में कार्रवाई की। उधर, झगड़े के बाद सोनू लगातार आयुष को हत्या की धमकी दे रहा था। ACP कोतवाली उपासना पांडे ने बताया कि घरवालों की शिकायत पर केस दर्ज कर एक आरोपी सोनू को हिरासत में लिया गया है। हत्या थाने में नहीं हुई। जांच और फुटेज में सामने आया कि बाहर आयुष को चाकू मारे गए थे। जहां परिजनों ने गुमराह करते हुए थाने में चाकू मारने की बात कही। आरोपी हिरासत में लिए DCP सिटी धवल जायसवाल का कहना है कि 2 युवकों का आपस में झगड़ा हुआ था। पुलिस शव का पोस्टमार्टम करा रही है। एक निशान सीने पर युवक के मिला है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। पूर्व के विवाद को भी देखा जा रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)