आजमगढ़ में गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे पर हादसा:पीछे से आ रही ट्रेलर नहीं ट्रेलर में मारी जोरदार टक्कर, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड और जेसीबी

Nov 16, 2026 - 17:45
0
आजमगढ़ में गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे पर हादसा:पीछे से आ रही ट्रेलर नहीं ट्रेलर में मारी जोरदार टक्कर, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड और जेसीबी
आजमगढ़ जिले के अतरौलिया थाना क्षेत्र के मनियारपुर में गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे पर सड़क हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। यह हादसा उस वक्त हुआ जब तेज रफ्तार ट्रेलर में पीछे से आ रही ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति दोनों गाड़ियों के बीच फंस गया है। मामले की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस फायर ब्रिगेड की टीम ने जेसीबी और हाइड्रा मंगा कर दोनों गाड़ियों को अलग कराया और घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल भेजा है। जहां इलाज चल रहा है। घायल व्यक्ति की नहीं हुई पहचान आजमगढ़ के अतरौलिया थाना क्षेत्र के मनियारपुर स्थित गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे के पिलर संख्या 59.7 पर यह हादसा शाम 3 बजे उसे समय हुआ जब पीछे से आ रही ट्रेलर ने आगे चल रही ट्रेलर में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे और मामले की सूचना पुलिस को दी गई। लगभग 2 घंटे से पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद दोनों गाड़ियों को अलग किया और घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल भेजा हालांकि अभी तक घायल व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User