कानपुर में बीच सड़क पर छात्रा को पीटा, VIDEO:छेड़छाड़ की शिकायत स्कूल में करने पर भड़का, मां-भाई को भी पीटा

Nov 16, 2026 - 23:11
0
कानपुर में बीच सड़क पर छात्रा को पीटा, VIDEO:छेड़छाड़ की शिकायत स्कूल में करने पर भड़का, मां-भाई को भी पीटा
कानपुर के कल्याणपुर में स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा से छेड़छाड़ की शिकायत करना एक परिवार को भारी पड़ गया। आरोप है कि स्कूल प्रबंधन से शिकायत करने की जानकारी मिलते ही दूसरी छात्रा इस कदर नाराज हो गई कि उसने अपने भाई, मां और अन्य साथियों के साथ मिलकर शिकायत करने वाली छात्रा के घर पर धावा बोल दिया। सभी ने घर में घुसकर मां-बेटी और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मारपीट की। विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए हंगामा किया। घटना से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज सोमवार शाम सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसके बाद मामला चर्चा में आ गया। फुटेज में घर के दरवाजे पर दोनों पक्षों के बीच विवाद और मारपीट होता दिख रहा है। पीड़ित परिवार ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना देने के साथ ही मामले में तहरीर दी है। मामला कल्याणपुर इलाके का है। अब विस्तार से पूरा मामला जानिए… एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी बेटी कक्षा 10 की छात्रा है। उसी स्कूल में पढ़ने वाली एक अन्य छात्रा का भाई और उसका एक साथी स्कूल के आसपास उनकी बेटी के साथ छेड़छाड़ करते थे। बेटी ने कई बार इस बात की जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद परिवार ने स्कूल प्रबंधन से शिकायत कर मामले में कार्रवाई की मांग की थी। महिला का आरोप है कि स्कूल में शिकायत किए जाने की जानकारी दूसरी छात्रा को हुई तो वह नाराज हो गई। शनिवार को स्कूल में उसने पीड़ित छात्रा से विवाद भी किया। इसके बाद दोनों के बीच कहासुनी हुई। पीड़ित छात्रा अपने घर लौट आई। भाई और मां समेत कई लोगों के साथ पहुंची घर महिला के मुताबिक, बेटी के घर पहुंचने के कुछ देर बाद ही दूसरी छात्रा अपने भाई, मां और तीन-चार अन्य युवकों के साथ उनके घर पहुंच गई। आरोप है कि सभी ने घर में घुसकर विवाद शुरू कर दिया। मां-बेटी और परिवार के अन्य सदस्यों ने इसका विरोध किया तो आरोपी मारपीट करने लगे। घर के दरवाजे पर काफी देर तक हंगामा होता रहा। इस दौरान आरोपियों ने गाली-गलौज भी की। मारपीट और हंगामे के बाद सभी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद परिवार में दहशत का माहौल बन गया। सीसीटीवी में कैद हुई घटना, सोशल मीडिया पर वायरल पीड़ित परिवार ने घटना के तुरंत बाद डायल 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। वहीं, घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में घटना के कुछ दृश्य कैद हो गए। रविवार शाम को फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला सुर्खियों में आ गया। वायरल फुटेज में घर के दरवाजे पर लोगों की भीड़ और विवाद की बात सामने आई है। परिवार ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। दोनों पक्षों के बीच विवाद की जांच कर रही पुलिस डीसीपी पश्चिम एसएम कासिम आबिदी ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि स्कूल में दोनों छात्राओं के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी विवाद के संबंध में एक पक्ष बातचीत करने के लिए दूसरे पक्ष के घर पहुंचा था। फिलहाल पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। पीड़ित पक्ष की ओर से दी गई तहरीर और सोशल मीडिया पर वायरल सीसीटीवी फुटेज के आधार पर घटना के सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User