आजमगढ़ में पुरानी रंजिश में घर में घुसकर हमला:सात लोग घायल, महिला के सिर में गंभीर चोट, सात आरोपियों के विरुद्ध दर्ज हुआ मुकदमा
आजमगढ़ जिले के गंभीरपुर थाना क्षेत्र के बनावां गांव में पुरानी रंजिश को लेकर एक परिवार पर घर में घुसकर हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि गांव के कुछ लोगों ने लाठी-डंडों और चाकू से हमला कर परिवार के सात सदस्यों को घायल कर दिया। घटना के बाद आरोपियों पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार होने का आरोप है।
बनावां गांव निवासी वासदेव गौड़ के अनुसार, गांव में उनके घर के सामने रहने वाले रामदर्शन यादव, अरुण यादव, लक्की यादव उर्फ आदित्य यादव, प्रमिला यादव, नीतू यादव, जय हिंद यादव और काजल यादव समेत अन्य लोग पुरानी रंजिश को लेकर एकराय होकर उनके घर में घुस आए। आरोप है कि हमलावरों ने जान से मारने की ललकार लगाते हुए परिवार के सदस्यों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में वासदेव गौड़, उनकी बहुएं सुनीता, पूजा और मीना देवी, पुत्री लक्ष्मी उर्फ मनीषा तथा पुत्र सोनू और विजय शंकर घायल हो गए। पीड़ित का आरोप है कि हमले के दौरान पूजा के सिर में गंभीर चोट लगी, जिससे वह मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ी। वहीं, उनकी पुत्री लक्ष्मी उर्फ मनीषा की नाक पर चाकू से वार किया गया। हमलावरों ने घर में रखे सामान को भी तोड़फोड़ कर इधर-उधर फेंक दिया। शोर सुनकर गांव और बाजार के काफी लोग मौके पर पहुंच गए। इसके बाद आरोपी परिवार को दोबारा जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए। सात आरोपियों के विरुद्ध दर्ज हुआ मुकदमा
इस मामले में पीड़ित वासदेव गौड़ ने थाना गंभीरपुर में प्रार्थना पत्र देकर नामजद आरोपियों के खिलाफ जांच कर कड़ी कानूनी कार्रवाई करने और परिवार की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित कराने की मांग की है। पीड़ित की तहरीर पर इस मामले में सात आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों में राम दर्शन यादव, अरुण यादव, लकी यादव उर्फ आदित्य यादव, प्रमिला यादव, नीतू यादव, काजल यादव और जय हिंद यादव हैं। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)