आजमगढ़ में संपन्न हुई फर्स्ट शिफ्ट की पीईटी परीक्षा:अभ्यर्थी बोले करंट अफेयर में आए फंसाने वाले प्रश्न, केंद्रों का दौरा करते रहे जिले के डीएम और एसएसपी

Oct 25, 2026 - 13:39
0
आजमगढ़ में संपन्न हुई फर्स्ट शिफ्ट की पीईटी परीक्षा:अभ्यर्थी बोले करंट अफेयर में आए फंसाने वाले प्रश्न, केंद्रों का दौरा करते रहे जिले के डीएम और एसएसपी
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित दो शिफ्ट में पीईटी की पहली शिफ्ट की परीक्षा सकुशल संपन्न हो गई है। सभी अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में जाने के पहले कठिन चेकिंग का भी सामना करना पड़ा। जिले में परीक्षा को सकुशल संपन्न करने के लिए आजमगढ़ मंडल के डीआईजी सुनील कुमार सिंह डीएम रविंद्र कुमार और एसएसपी डॉक्टर अनिल कुमार लगातार परीक्षा केंद्रों का दौरा करते रहे। जिससे कि जिले में सकुशल परीक्षा को संपन्न कराया जा सके। वहीं पहली शिफ्ट की परीक्षा देकर बाहर निकले अभ्यर्थियों ने दैनिक भास्कर से बातचीत करते हुए बताया कि करंट अफेयर के प्रश्नों ने फसाने का काम किया। जिले के 30 परीक्षा केंद्र पर पीईटी की परीक्षा आयोजित की गई है जिसमें 13344 अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं। अभ्यर्थी अर्चना बोली करंट अफेयर ने उलझाया पहली शिफ्ट की परीक्षा देकर बाहर निकली अभ्यर्थी अर्चना गौतम ने बताया कि पेपर अच्छा था। पर करंट अफेयर ने थोड़ा उलझाया। ऐसे में जो अभ्यर्थी तैयारी करके आए थे उनके लिए तो पेपर आसान था। अभ्यर्थी रविंद्र पटेल बोले आए थे सारे रेलीवेंट प्रश्न वहीं पहली शिफ्ट की परीक्षा देकर बाहर निकले अभ्यर्थी रविंद्र पटेल ने बताया कि पेपर बहुत ही बढ़िया था सब कुछ नॉर्मल था। सारे रेलीवेंट प्रश्न पत्र आए थे। ऐसे में जो भी अभ्यर्थी तैयारी करके आया था उसे दिक्कत नहीं हुई। जीके थोड़ा टफ था। अभ्यर्थी आदित्य कुमार बोले कि जो भी प्रश्न पत्र आया था ना तो ज्यादा कठिन था और ना ही आसान। रीजनिंग मैथ भी इजी नहीं थी। जीके थोड़ा टफ था। करंट अफेयर में आए थे फंसने वाले प्रश्न दैनिक भास्कर से बातचीत करते हुए अभ्यर्थी दीपक कुमार ने बताया कि पेपर ज्यादा इजी नहीं था। इकोनॉमिक्स से भी सवाल आए थे मैथ और रिजनिंग के भी सवाल थे। इसके साथ ही करंट अफेयर में जो भी सवाल आए थे वह फंसाने वाले सवाल थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User