आजमगढ़ में युवक की गला काटकर हत्या:डबलरोटी बेचकर चलाता था आजीविका, मंगलवार दोपहर घर से था गायब आज नहर के पास मिली डेड बॉडी

Oct 28, 2026 - 10:22
0
आजमगढ़ में युवक की गला काटकर हत्या:डबलरोटी बेचकर चलाता था आजीविका, मंगलवार दोपहर घर से था गायब आज नहर के पास मिली डेड बॉडी
आजमगढ़ जिले के गंभीरपुर थाना क्षेत्र में डबल रोटी बेचकर अपनी आजीविका चलाने वाले एक युवक की गला रेतकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतक युवक की पहचान शाहरुख खान 30 पुत्र मुस्तफा ग्राम पंचायत गौरी थाना गंभीरपुर के रूप में हुई है। शाहरुख खान मंगलवार दोपहर से लापता था जिसकी तलाश की जा रही थी। मंगलवार शाम जब शाहरुख खान घर नहीं लौटा तो परिजनों ने तलाश शुरू कर दी गांव और आसपास के इलाकों में खोजबीन की जा रही थी। देर रात तक पता नहीं चल पाया। बुधवार को सुबह गौरी नहर के किनारे एक युवक की डेड बॉडी जब आसपास के लोगों ने देखी तो मामले की सूचना गांव के लोगों और पुलिस को दी। युवक की गर्दन पर धारदार हथियार से हमला किया जाना पाया गया। मामले की सूचना मिलने के बाद क्षेत्राधिकारी ईश्वर चंद्र गुर्जर शाहिद फॉरेंसिक और डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुड़ गई है। वही परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। युवक के गर्दन पर गंभीर घाव हैं। बेकरी से डबल रोटी खरीदने गया था युवक मृतक युवक शाहरुख खान डबल रोटी बेचकर अपनी आजीविका चलाता था। जिस बेकरी से युवक डबल रोटी खरीदने गया था उसे अरशद नाम का व्यक्ति चलता था जो की मंगरावा का रहने वाला है। डबल रोटी की दुकान से ही युवक लापता हुआ था। ऐसे में परिजनों ने कई बार डबल रोटी के दुकानदार से युवक के बारे में पूछा पर उसने कोई जानकारी नहीं दी मिटक तीन भाइयों में सबसे छोटा था और कान से कम सुनता था। पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User