बजरंग दल के ज्ञापन के बाद लूट का केस दर्ज:कार्यकर्ता से 10 हजार और सोने की अंगूठी छीनने का आरोप, 3 नामजद
फर्रुखाबाद में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को डीएम से संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को दिया था। ज्ञापन के बाद शहर कोतवाली पुलिस ने लूट का एक मामला दर्ज किया गया है। इसमें बजरंग दल के जिला संयोजक योगेंद्र प्रताप सिंह से 10 हजार रुपये और एक सोने की अंगूठी छीनने का आरोप है। पुलिस ने तीन नामजद और चार-पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट लिखी है। यह घटना 25 अक्टूबर की रात शहर कोतवाली क्षेत्र के त्रिपोलिया चौक के पास हुई थी। लूटपाट का आरोप लगाया योगेंद्र प्रताप सिंह ने आरोप लगाया कि गिरधर, उसके भाई श्रीधर, रोहित कुमार और अन्य अज्ञात लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते उनके साथ मारपीट की और लूटपाट का आरोप लगाया है। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज न होने से नाराज बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की थी। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज जहां शहर कोतवाली में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। इसमें तीन नामजद और चार से पांच अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।शहर कोतवाल धर्मेंद्र सिंह गहलोत ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और आगे की जांच की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)