उन्नाव हाईवे पर अज्ञात वाहन ने ट्रक को मारी टक्कर:एक की मौत, दो घायल; नवीन मंडी के पास हुआ हादसा
उन्नाव के लखनऊ-कानपुर नेशनल हाईवे पर बुधवार सुबह करीब 4 बजे सड़क हादसा हो गया। नवीन मंडी के पास एक अज्ञात वाहन ने ट्रक को टक्कर मार दी। हादसे में ट्रक सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा। हाईवे पर ट्रक हटाने के लिए हाइड्रा की मदद ली गई, ताकि यातायात प्रभावित न हो। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक की पहचान में जुटी पुलिस सदर कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर सीके मिश्रा ने बताया कि मृतक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन के बारे में भी जानकारी जुटा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)