'तीसरा कार्यकाल शिक्षकों के लिए गोल्डन रहेगा':MLC उमेश द्विवेदी ने लगाई जीत की हैट्रिक, बोले- हक के लिए किसी से भी टकराऊंगा

Oct 28, 2026 - 12:00
0
'तीसरा कार्यकाल शिक्षकों के लिए गोल्डन रहेगा':MLC उमेश द्विवेदी ने लगाई जीत की हैट्रिक, बोले- हक के लिए किसी से भी टकराऊंगा
भाजपा के शिक्षक MLC प्रत्याशी उमेश द्विवेदी ने लगातार तीसरी बार जीत हासिल कर हैट्रिक लगाई है। जीत के बाद दैनिक भास्कर से एक्सक्लूसिव बातचीत में उन्होंने अपनी जीत का श्रेय शिक्षकों, पार्टी के कार्यकर्ताओं और संगठन को दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के योगदान का ऋण वह जीवनभर नहीं भूल सकते। तीसरा कार्यकाल शिक्षकों, प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों के लिए गोल्डन रहेगा। पढ़िए इंटरव्यू.. सवाल: शिक्षक MLC चुनाव में लगातार तीसरी बार जीत हासिल करने पर क्या कहेंगे? जवाब: भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन सरकार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उनकी पूरी कैबिनेट और करोड़ों कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देता हूं। मैं माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक महासभा चलाता हूं। इसमें वित्तविहीन के साथ एडेड, राजकीय, CBSE और ICSE स्कूलों के शिक्षक, प्रधानाचार्य और प्रबंधक भी शामिल हैं। मैं अपने सभी मतदाताओं और सहयोगियों का दिल से आभार व्यक्त करता हूं। यह उनकी ही जीत है। सवाल: आपकी जीत में भाजपा के संगठन और कार्यकर्ताओं का कितना योगदान रहा? जवाब: मैं पीएम मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उनकी पूरी कैबिनेट और भाजपा के करोड़ों कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देता हूं। लखनऊ जैसी राजधानी की सीट पर पार्टी ने मुझे तीसरी बार प्रत्याशी बनाया। मैं तीसरी बार जीतकर अपना रिकॉर्ड कायम रख पाया। शिक्षकों का जो योगदान रहा है, उसका ऋण मैं जीवनभर नहीं भूल सकता। सवाल: आपके पहले दो कार्यकाल के मुकाबले तीसरा कार्यकाल कितना अलग होगा और आपकी प्राथमिकताएं क्या रहेंगी? जवाब: पहले और दूसरे कार्यकाल के अनुभवों को जोड़कर तीसरे कार्यकाल में आगे बढ़ेंगे। अगर पहला कार्यकाल अच्छा नहीं होता तो दूसरा नहीं मिलता और दूसरा अच्छा नहीं होता तो तीसरा नहीं मिलता। यह कार्यकाल हमारे शिक्षकों, प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों के लिए गोल्डन रहेगा। चाहे CBSE और ICSE स्कूल हों, डिग्री कॉलेज, संस्कृत विद्यालय या उर्दू मदरसे, मैं सभी के साथ खड़ा रहूंगा और उनके लिए संघर्ष करूंगा। सवाल: शिक्षक MLC का चुनाव जीतने के बाद स्नातक MLC सीट पर सपा की बढ़त को लेकर क्या कहेंगे? जवाब: वहां वोटों की संख्या काफी ज्यादा है। हो सकता है कि किसी क्षेत्र में कम वोट मिले हों, जिससे अवनीश जी कुछ पीछे रह गए हों। लेकिन हमें पूरा विश्वास है कि अवनीश जी यहां से जीतकर निकलेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User