महराजगं के सोनौली में बिना पंजीकरण चल रहा क्लिनिक बंद:बच्चे के हाथ में चोट लगने की शिकायत पर जड़ा ताला, इलाज में लापरवाही का आरोप

Oct 28, 2026 - 12:00
0
महराजगं के सोनौली में बिना पंजीकरण चल रहा क्लिनिक बंद:बच्चे के हाथ में चोट लगने की शिकायत पर जड़ा ताला, इलाज में लापरवाही का आरोप
महराजगंज में भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास सोनौली कोतवाली क्षेत्र के हरदी डाली चौराहे पर संचालित जैस्मिन क्लिनिक एंड फिजियोथैरेपी सेंटर को स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को बंद करा दिया। विभाग के अनुसार, जांच के दौरान क्लिनिक का वैध पंजीकरण नहीं मिला। इसके बाद सेंटर पर ताला लगाकर तत्काल प्रभाव से संचालन बंद करा दिया गया। जानकारी के अनुसार, सेंटर में फिजियोथैरेपी के दौरान एक बच्चे के हाथ में चोट लगने और इलाज में लापरवाही की शिकायत आईजीआरएस पोर्टल के माध्यम से की गई थी। शिकायत की जांच के दौरान स्वास्थ्य विभाग ने संबंधित क्लिनिक से इलाज से जुड़ा वैध पर्चा भी मांगा, लेकिन उपलब्ध नहीं कराया जा सका। पंजीकरण नहीं मिलने पर विभाग ने की कार्रवाई जांच के दौरान वैध पंजीकरण नहीं मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सेंटर का संचालन बंद करा दिया। स्वास्थ्य विभाग के झोलाछाप चिकित्सक नियंत्रण एवं टीबी नोडल अधिकारी डॉ. वीरेंद्र आर्या के मुताबिक, बिना वैध पंजीकरण संचालित इस सेंटर के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है। अवैध संचालन पर उठे सवाल इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में बिना वैध पंजीकरण चिकित्सा केंद्रों के संचालन और उनकी निगरानी को लेकर सवाल उठ रहे हैं। यह भी सवाल है कि संबंधित सेंटर अब तक कैसे संचालित हो रहा था और क्या जिले में अन्य ऐसे केंद्रों की भी जांच की जाएगी। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई से मरीजों की सुरक्षा और चिकित्सा केंद्रों के पंजीकरण की व्यवस्था पर चर्चा तेज हो गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User