आर्मेनिया की संसद में सांसदों के बीच लात-घूंसे चले:महिलाओं पर विवादित बयान से भड़के नेता, कार्यवाही रोकनी पड़ी

Oct 29, 2026 - 16:54
0
आर्मेनिया की संसद में सांसदों के बीच लात-घूंसे चले:महिलाओं पर विवादित बयान से भड़के नेता, कार्यवाही रोकनी पड़ी
आर्मेनिया की संसद में गुरुवार को सत्तारूढ़ दल और विपक्षी सांसदों के बीच मारपीट हो गई। विवाद महिलाओं पर दिए गए विवादित बयान से शुरू हुआ था। सत्तारूढ़ पार्टी के सांसद तारोन चखोयान ने विपक्षी नेता नारेक कारापेटयन से माफी मांगने के लिए कहा था। उन्होंने कारापेटयन के परिवार को लेकर भी बयान दिया था। इससे नाराज विपक्षी सांसद स्पीकर के पोडियम की ओर बढ़े। देखते ही देखते बहस मारपीट में बदल गई। मारपीट के दौरान एक सांसद को फर्श पर गिरा दिया गया। इस मारपीट के बाद पूरे कॉरिडोर में हालात बहुत तनावपूर्ण हो गया। इसके बाद सुरक्षाकर्मी ऐक्‍शन में आए और दोनों ही पक्षों को अलग-थलग कराया। घटना के बाद संसद की कार्यवाही रोकनी पड़ी। आर्मेनिया की संसद में हुई मारपीट से जुड़ी 3 तस्वीरें विपक्षी नेता के भाई ने महिलाओं की यौन संतुष्टि पर बयान दिया था स्थानीय मीडिया के मुताबिक, चखोयान ने अपने भाषण में विपक्षी नेता कारापेटयन के चचेरे भाई सरगिस कारापेटयन के पुराने बयान का जिक्र करते हुए उनकी आलोचना की थी। उन्होंने एक पॉडकास्ट में महिलाओं पर अपमानजनक टिप्पणी की थी। इसी साल जनवरी में एक समाजशास्त्री ने कहा था कि आर्मेनिया में अधेड़ उम्र की महिलाओं की राजनीति में दिलचस्पी बढ़ रही है। उन्होंने इसकी वजह यौन असंतुष्टि बताया था। उनका दावा था कि इसी वजह से कुछ महिलाएं सोशल मीडिया पर ज्यादा राजनीतिक टिप्पणियां करती हैं। जब एक पॉडकास्ट में सरगिस से इस पर चर्चा हुई तो उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी के सत्ता में आने पर देश में कोई भी महिला यौन संतुष्टि से वंचित नहीं रहेगी। पॉडकास्ट में शामिल एक अन्य व्यक्ति ने मजाक में ‘सेक्स मंत्रालय’ बनाने की बात कही थी। इसके बाद सरगिस ने कहा कि यौन संबंधों के बिना जनसंख्या से जुड़ी समस्याएं हल नहीं की जा सकतीं। इस तरह बातचीत महिलाओं की राजनीतिक सक्रियता से शुरू होकर यौन संतुष्टि और आर्मेनिया की घटती जन्म दर तक पहुंच गई। सत्तारूढ़ पार्टी के सांसद तारोन चखोयान ने संसद में इसी बयान का जिक्र करते हुए विपक्षी नेता नारेक कारापेटयन पर निशाना साधा। उन्होंने सवाल उठाया कि इस टिप्पणी के लिए अब तक महिलाओं से माफी क्यों नहीं मांगी गई। इसी बात पर दोनों के बीच बहस शुरू हुई, जो बाद में मारपीट में बदल गई। -------------------------------- यह खबर भी पढ़ें… हसीना के भागने का वीडियो बनाने वाले अफसर की मौत: परिवार को हत्या का शक; तख्तापलट के बाद हेलिकॉप्टर से भारत आई थीं पूर्व बांग्लादेशी PM बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के देश छोड़ने का वीडियो रिकॉर्ड करने वाले पूर्व एयरफोर्स अधिकारी केएम तौसीफ सौरी की मौत हो गई है। उनका शव गुरुवार को ढाका की तुराग नदी में मिला। पूरी खबर पढ़ें…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User