लुधियाना-दिल्ली जाने के विवाद में पति ने की थी हत्या:शाहजहांपुर में गिरफ्तार, बोला- दिल्ली जाने की जिद कर रही थी
शाहजहांपुर में पत्नी की हत्या के आरोपी अवनीश को पुलिस ने गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटनास्थल से कुल्हाड़ी भी बरामद की थी। पुलिस के मुताबिक, अवनीश ने पूछताछ में बताया कि पत्नी से लुधियाना और दिल्ली जाने को लेकर विवाद हुआ था। लुधियाना जाने के लिए बैग तैयार थे और बच्चों के खिलौने भी रख लिए गए थे। लुधियाना जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद घटना अल्हागंज थाना क्षेत्र के चौरसिया गांव की है। अवनीश अपनी पत्नी सुशीला और तीन बच्चों के साथ लुधियाना जाना चाहता था, जबकि सुशीला दिल्ली जाने की जिद कर रही थी। उसने पति की मारपीट का जिक्र करते हुए कहा था कि दिल्ली में रिश्तेदार उसे बचा लेंगे। बुधवार दोपहर करीब एक बजे बाहर जाने के लिए बैग और कपड़े तैयार किए गए थे। सुशीला ने बच्चों के खिलौने भी बैग में रख दिए थे। अवनीश ने खाना मांगा, लेकिन वह खा नहीं पाया। इसके बाद दिल्ली और लुधियाना जाने को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। बच्चों के सामने कुल्हाड़ी से किए वार पुलिस के मुताबिक, विवाद बढ़ने पर अवनीश घर के अंदर रखी कुल्हाड़ी ले आया और बच्चों के सामने सुशीला के सिर और गर्दन पर वार किए। इससे सुशीला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अवनीश अपने छह साल के बेटे को लेकर फरार हो गया था। उसके दो छोटे बच्चे घर पर ही रह गए। उन्हें गांव के एक परिवार के पास रखा गया है। अविहरन की मुड़िया जाने वाले रास्ते से पकड़ा गया आरोपी पुलिस ने गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे अवनीश को अविहरन की मुड़िया जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया। पुलिस अब आरोपी को जेल भेजने की कार्रवाई कर रही है। बच्चों की परवरिश को लेकर होगी चर्चा घटना के बाद मृतका की तीन साल की बेटी और डेढ़ साल का बेटा घर पर रह गए। फर्रुखाबाद जिले से आए मृतका के मायके पक्ष ने हंगामा किया, लेकिन बच्चों को अपने साथ ले जाने से इनकार कर दिया। पुलिस के अनुसार, दोनों पक्षों के गांवों के प्रधानों को बुलाकर चर्चा की जाएगी कि बच्चों को किसके पास रखा जाए और उनकी अच्छी तरह परवरिश कौन कर सकता है। आरोपी को जेल भेजने के बाद बच्चों की देखभाल की व्यवस्था तय की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)