महिला ने भाजपा जिलाध्यक्ष के पाप का घड़ा फोड़ा, VIDEO:बोली- रेप और अश्लील वीडियो वायरल करने वाले पर कार्रवाई नहीं हो रही
बलिया में भाजपा की जिला कार्यसमिति की एक महिला सदस्य ने गुरुवार को जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। महिला कुछ अन्य महिलाओं के साथ जिला कलेक्ट्रेट पहुंचीं और ‘पाप का घड़ा’ लिखे मटके को फोड़कर विरोध जताया। महिला ने जिलाध्यक्ष समेत चार लोगों पर दुष्कर्म, धमकाने और अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि एफआईआर दर्ज होने के बावजूद मामले में कार्रवाई नहीं हो रही है। महिला ने खुद को भाजपा जिला कार्यसमिति की सदस्य और तीन बार मंडल उपाध्यक्ष रह चुकी बताया। उनका आरोप है कि जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा, जिला मंत्री आलोक सिंह मोनू और उनके साथी गणेश गुप्ता व अजीत मिश्रा चंदन ने उन्हें डराकर-धमकाकर लंबे समय तक प्रताड़ित किया। महिला का दावा है कि संजय मिश्रा ने उनके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर अन्य लोगों से भी उनका शोषण कराया गया। विरोध करने पर वीडियो वायरल कर दिए गए। ये सभी आरोप महिला ने लगाए हैं। एफआईआर में नाम हटाने का आरोप लगाया महिला के मुताबिक, शिकायत दर्ज कराने के लिए उन्हें करीब 10 से 15 दिन तक पुलिस और अधिकारियों के चक्कर लगाने पड़े। उच्च अधिकारियों से शिकायत के बाद 15 सितंबर को एफआईआर दर्ज हुई। हालांकि, महिला का आरोप है कि एफआईआर से जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा का नाम हटवा दिया गया और अन्य आरोपियों के खिलाफ भी हल्की धाराएं लगाई गईं। महिला ने दावा किया कि उन्हें बताया गया था कि विवेचना के दौरान जिलाध्यक्ष का नाम जोड़ा जा सकता है और धाराएं भी बढ़ाई जा सकती हैं। इसके बावजूद अब तक कार्रवाई नहीं होने से नाराज होकर उन्होंने मीडिया के सामने अपनी बात रखने और कलेक्ट्रेट पहुंचकर विरोध जताने का फैसला किया। मुख्यमंत्री से न्याय की उम्मीद महिला ने आरोप लगाया कि जिलाध्यक्ष के प्रभावशाली होने के कारण मामले में कार्रवाई नहीं हो रही है और प्रशासन दबाव में काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि उन्हें भाजपा संगठन और वरिष्ठ अधिकारियों पर भरोसा है। महिला ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय दिलाने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि उन्हें न्याय नहीं मिला तो वह प्रदेश मुख्यालय पहुंचकर भी इसी तरह विरोध दर्ज कराएंगी। ……… ये खबर भी पढ़िए…. बलिया में भाजपा नेत्री बोली- ‘भाजपा जिलाध्यक्ष ने रेप किया, वीडियो बनाया, धमकाया’; कहा- रसूख से FIR से अपना नाम भी हटवाया बलिया में भाजपा की एक महिला नेत्री ने अपनी ही पार्टी के जिलाध्यक्ष पर रेप का आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया कि बलिया जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा ने उनके साथ रेप किया और अश्लील वीडियो बना लिया। फिर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर अपने साथियों से भी रेप करवाया। इस प्रताड़ना से तंग आकर जब विरोध किया, तो वीडियो वायरल कर दिए गए। पढ़ें पूरी खबर…
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)