आटा चक्की के बेसमेंट से 103 किलो पटाखे बरामद:औरैया में एक आरोपी गिरफ्तार, 4 बोरियों में रखे थे फुलझड़ियां और रॉकेट
औरैया में दीपावली से पहले अवैध पटाखों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एरवाकटरा पुलिस ने गुरुवार को उमरैन में एक आटा चक्की के बेसमेंट से 103 किलो पटाखे और आतिशबाजी बरामद की। पुलिस ने मौके से रामवीर सिंह (40) को गिरफ्तार किया है। मामले में विस्फोटक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मुखबिर की सूचना पर हुई छापेमारी पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम सुतियानी रोड पर गयादीन इंटर कॉलेज से करीब 200 मीटर आगे स्थित एक आटा चक्की के बेसमेंट में अवैध पटाखे रखे गए हैं। सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष गंगादास गौतम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर तलाशी ली। तलाशी के दौरान चार बोरियों में अलग-अलग कंपनियों के पटाखे, फुलझड़ियां, रॉकेट और अन्य आतिशबाजी मिली। पुलिस के अनुसार, इनका कुल वजन 103 किलो है। विस्फोटक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज पुलिस ने रामवीर सिंह पुत्र रामदत्त शाक्य, निवासी उमरैन, थाना एरवाकटरा, जिला औरैया को गिरफ्तार किया। इस मामले में थाना एरवाकटरा में मुकदमा अपराध संख्या 164/2026 दर्ज किया गया है। पुलिस ने विस्फोटक अधिनियम, 1884 की धारा 5/9-बी(1)(बी) के तहत कार्रवाई की है। कार्रवाई करने वाली टीम में थानाध्यक्ष गंगादास गौतम, उपनिरीक्षक विमल कुमार सिंह और आरक्षी आलोक, धर्मवीर व आदित्य शामिल रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)