जयपुर में 8.26 बजे दिखेगा करवा चौथ का चांद:भोपाल में 4 मिनट बाद; जानिए अपने शहर का समय
आज करवा चौथ है। शादीशुदा महिलाओं ने दिनभर निर्जला व्रत रखा है। शाम को चौथ माता की पूजा और कथा के बाद चंद्रमा को अर्घ्य दिया जाएगा। इसके बाद पति के हाथ से पानी पीकर महिलाएं व्रत पूरा करेंगी। देशभर में करवा चौथ पर शाम 7 बजे से रात 9 बजे के बीच चांद निकलने का अनुमान है। सबसे पहले असम में और सबसे आखिर में केरलम में चांद दिख सकता है। पंडितों का कहना है कि मौसम की गड़बड़ी के चलते अगर चंद्रमा न दिखे तो चंद्र उदय के समय पर पूर्व-उत्तर दिशा में चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत पूरा कर सकते हैं। अब जानिए आपके शहर में कितने बजे निकलेगा चांद... अब पढ़िए करवा चौथ की पूजा विधि और व्रत कथा अनोखा करवाचौथ- पंजाब में लस्सी से अर्घ्य, राजस्थान में चौथ माता का मंदिर 1. पंजाब: पानी की जगह लस्सी से चांद को अर्घ्य पंजाब के कुछ परिवारों में महिलाएं करवाचौथ पर चांद को पानी की जगह कच्ची लस्सी से अर्घ्य देती हैं। इसके बाद पति पत्नी को लस्सी और मिठाई खिलाकर व्रत खुलवाता है। हालांकि, यह रस्म हर जगह नहीं निभाई जाती। 2. राजस्थान: चौथ माता के दर्शन के लिए पहुंचती हैं महिलाएं राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले के चौथ का बरवाड़ा में चौथ माता का प्रसिद्ध मंदिर है। करवाचौथ पर यहां महिलाएं और दूसरे श्रद्धालु माता के दर्शन और पूजा करने पहुंचते हैं। लास्ट में मूड फ्रेश करने के लिए खबर से जुड़े कार्टून देखिए... ------------------------------- यह खबर भी पढ़ें… करवा चौथ पर लैब में बने डायमंड की डिमांड, असली हीरे जैसी चमक, कीमत 70% कम करवा चौथ पर बाजारों में लैब-ग्रोन डायमंड की डिमांड बढ़ी है। ये प्राकृतिक हीरों के मुकाबले करीब 70% सस्ते हैं, जबकि चमक, मजबूती और बनावट में लगभग समान होते हैं। पूरी खबर पढ़ें… हिमाचल में करवाचौथ पर सरकारी छुट्टी का ऐलान, पुरुषों को भी मिलेगी हिमाचल प्रदेश में करवाचौथ पर सरकारी छुट्टी होगी। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इसकी घोषणा कर दी है। अब अब महिलाओं के साथ पुरुषों को भी करवाचौथ पर दफ्तर नहीं आना पड़ेगा। पूरी खबर पढ़ें…
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)