अमिताभ बच्चन की सेहत के लिए अजमेर दरगाह में दुआ:पंजाब से आए 50 जायरीन, ख्वाजा गरीब नवाज की मजार पर चढ़ाई चादर

Oct 29, 2026 - 16:52
0
अमिताभ बच्चन की सेहत के लिए अजमेर दरगाह में दुआ:पंजाब से आए 50 जायरीन, ख्वाजा गरीब नवाज की मजार पर चढ़ाई चादर
अजमेर दरगाह में गुरुवार को पंजाब से आए 50 जायरीनों ने चादर चढ़ा कर अमिताभ बच्चन की सेहत के लिए दुआ मांगी, साथ ही देश में अमन-चैन और शांति के लिए भी अरदास की। जायरीनों ने बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन की अच्छी सेहत और लंबी उम्र के लिए विशेष दुआ की। इस दौरान जायरीनों ने ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की मजार पर मखमली चादर और अकीदत के फूल पेश कर जियारत की। जायरीन पंजाब के होशियारपुर से अजमेर पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि उन्होंने गरीब नवाज के दरबार में सभी लोगों की सलामती और देश में शांति बने रहने के लिए भी अरदास की है। बॉलीवुड खादिम ने करवाई जियारत, दस्तारबंदी कर भेंट किया तबर्रुक पंजाब से आए जायरीनों को बॉलीवुड खादिम सैयद कुतुबुद्दीन सखी ने दरगाह में जियारत करवाई। इस दौरान जायरीनों ने मजार पर चादर और फूल पेश कर अपनी अकीदत जाहिर की। जियारत के बाद खादिम ने जायरीनों की दस्तारबंदी की और उन्हें तबर्रुक भेंट किया। जायरीन बोलीं- अमिताभ बच्चन जल्द स्वस्थ हों, सब सलामत रहें पंजाब के होशियारपुर से आईं जायरीन बेबी ने बताया कि वे ख्वाजा गरीब नवाज के दरबार में सभी की सलामती और खुशहाली की दुआ मांगने पहुंची हैं। उन्होंने अमिताभ बच्चन की अच्छी सेहत के लिए विशेष रूप से दुआ की, ताकि वे जल्द स्वस्थ और तंदुरुस्त हों। इसके साथ ही देश में शांति और भाईचारा कायम रहने की भी अरदास की। (फोटो वीडियो सहयोग- नजीर कादरी)

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User