अमृतसर लैंडिंग के दौरान हुई हवाई चूक
दिल्ली से अमृतसर जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट एआई479 अमृतसर एयरपोर्ट पर गो-अराउंड प्रक्रिया के दौरान कुछ समय के लिए पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र में प्रवेश कर गई। एयरलाइन ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा है कि मामले की सूचना नियामक एजेंसियों को दे दी गई है और आंतरिक जांच जारी है।