ऐशबाग की ऐतिहासिक झील पर कब्जे की शिकायत:जमुना झील को पाटकर प्लॉटिंग की तैयारी का लगाया आरोप, LDA VC ने पीसीएस अधिकारी प्रभाकर सिंह को लगाई फटकार

Nov 19, 2026 - 12:17
0
ऐशबाग की ऐतिहासिक झील पर कब्जे की शिकायत:जमुना झील को पाटकर प्लॉटिंग की तैयारी का लगाया आरोप, LDA VC ने पीसीएस अधिकारी प्रभाकर सिंह को लगाई फटकार
लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के नवनियुक्त उपाध्यक्ष अनुज सिंह ने बुधवार को प्राधिकरण कार्यालय में जनता अदालत लगाई। इसमें बड़ी संख्या में फरियादी अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे। इस दौरान ऐशबाग की ऐतिहासिक जमुना झील की जमीन पर अवैध कब्जे और उसे पाटकर प्लॉटिंग की तैयारी का मामला सामने आया। शिकायत सुनते ही उपाध्यक्ष नाराज हो गए। उन्होंने मौके पर मौजूद पीसीएस अधिकारी प्रभाकर सिंह को फटकार लगाते हुए कहा कि आप लोग पीसीएस अधिकारी हैं, इसके बावजूद यह नहीं जानते कि तालाब की जमीन पर कब्जा नहीं हो सकता। झील की जमीन झील की ही होती है और उसे संरक्षित करना प्राधिकरण की जिम्मेदारी है। झील को पाटकर प्लॉटिंग की तैयारी का आरोप ऐशबाग के पूर्व पार्षद गणेश कनौजिया ने जनता अदालत में शिकायत दर्ज कराई कि इलाके में स्थित ऐतिहासिक जमुना झील पर कुछ लोगों की ओर से अवैध कब्जा किया जा रहा है। झील को पाटकर वहां प्लॉटिंग की तैयारी की जा रही है। उन्होंने उपाध्यक्ष से झील को कब्जामुक्त कराने और इसे बचाने की मांग की। इस पर उपाध्यक्ष ने संबंधित अधिकारियों को जलाशय की जमीन से अवैध कब्जा हटाने के निर्देश दिए। रजिस्ट्री होने से नहीं बदल जाएगा झील का स्वरूप पूर्व पार्षद ने बताया कि झील की जमीन की रजिस्ट्री या खतौनी किसी के नाम होने से उसका जलाशय का स्वरूप खत्म नहीं हो जाता। वॉटर बॉडी पर कब्जा नहीं किया जा सकता और न ही उसे पाटकर निर्माण या प्लॉटिंग की जा सकती है। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व में भी अधिकारियों से कई बार शिकायत की गई, लेकिन झील को बचाने के बजाय उसे नुकसान पहुंचता रहा। इस बार नए उपाध्यक्ष के सामने मामला उठाया गया तो उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए। शमशान घाट और कब्रिस्तान के पास है झील गणेश कनौजिया के मुताबिक, ऐतिहासिक जमुना झील ऐशबाग में स्थित है। इसके पास ही इलाके का बड़ा शमशान घाट और कब्रिस्तान भी है। इसके बावजूद झील की जमीन को पाटने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने प्राधिकरण से पूरे मामले की जांच कराकर झील को सुरक्षित करने की मांग की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User