अखिलेश यादव देर रात सैफई पहुंचे:करीब एक घंटे रुकने के बाद लखनऊ रवाना, सपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव रविवार रात करीब 9 बजे अपने पैतृक गांव सैफई पहुंचे। उनके आने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में पार्टी नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता स्वागत के लिए पहुंच गए। आगरा की सभा में हुए शामिल अखिलेश यादव आगरा में समाजवादी पार्टी की सभा में शामिल होने के बाद मैनपुरी पहुंचे थे। यहां पार्टी कार्यालय में आयोजित एक विवाह समारोह में शामिल होने के बाद वह सैफई पहुंचे। उनकेआगमन की जानकारी मिलते ही स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं का पहुंचना शुरू हो गया। सपा नेताओं से अखिलेश ने मुलाकात की सैफई पहुंचने पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उनसे मुलाकात के लिए मौजूद रहे। इस दौरान अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं के बीच करीब एक घंटे का समय बिताया। एक घंटे बाद लखनऊ रवाना सैफई में करीब एक घंटे रुकने के बाद अखिलेश यादव लखनऊ के लिए रवाना हो गए। उनके आने से लेकर रवाना होने तक पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटी रही।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)