भोपाल की कवयित्री आरती को मलखान सिंह सिसौदिया पुरस्कार मिला:लखनऊ में ‘मूक बिम्बों से बाहर’ कविता संग्रह के लिए सम्मानित

Nov 15, 2026 - 23:20
0
भोपाल की कवयित्री आरती को मलखान सिंह सिसौदिया पुरस्कार मिला:लखनऊ में ‘मूक बिम्बों से बाहर’ कविता संग्रह के लिए सम्मानित
लखनऊ के निशातगंज स्थित कैफी आजमी एकेडमी में रविवार को भोपाल की कवयित्री आरती को उनके कविता संग्रह ‘मूक बिम्बों से बाहर’ के लिए मलखान सिंह सिसौदिया पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया गया। केपी सिंह मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट, जनवादी लेखक संघ लखनऊ और डॉ. राही मासूम रजा साहित्य एकेडमी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ कवि नरेश सक्सेना ने उन्हें शॉल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। अतुल सिंह ने मलखान सिंह सिसौदिया के साहित्यिक योगदान पर चर्चा करते हुए कहा कि सुंदर का स्वप्न ही रचनाकार का मार्ग प्रशस्त कर सकता है। मलखान सिंह की पहली रचना 1943 में आई थी। उनकी चेतना में स्वतंत्रता संघर्ष और बाद में मार्क्सवादी दृष्टि का प्रभाव रहा। उनके छह कविता संग्रह और संस्मरण ‘बेहतर दुनिया के लिए संघर्ष के सहयात्री’ में यशपाल, शील, सब्यसाची और प्रभाकर माचवे का उल्लेख मिलता है। उनकी कविता का सौंदर्यबोध परंपरागत परिपाटी से अलग था। उन्होंने मलखान सिंह की रचनाओं को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराने की जरूरत भी बताई। स्मृतियों और अन्याय को दर्ज करती कविताएं आरती ने कहा कि अक्सर उनके मन में सवाल उठता है कि कविता ने कवि को चुना या कवि ने कविता को। उन्होंने बचपन की स्मृतियों और कविता के जरिए अनुभूतियों को व्यक्त करने की प्रक्रिया साझा की। गाजा और ईरान के बच्चों पर अत्याचार तथा दुनिया में जारी अन्याय उन्हें बेचैन करता है। उन्होंने ‘पहली कक्षा का पाठ’, ‘श्रद्धांजलि’, ‘रामराज की तैयारी’ और ‘सुंदर लग रही हूं’ सहित कविताओं का पाठ किया। स्त्री विमर्श पर हुई चर्चा नलिन रंजन सिंह ने कहा कि यह समय मूक बिम्बों से बाहर आने का है। आरती की कविताएं लोककथाओं, मिथकों और सामाजिक संघर्षों से संवाद करती हैं। नरेश सक्सेना ने कहा कि समकालीन स्त्री कवयित्रियों में आरती समाज में महिलाओं की स्थिति को प्रतिनिधि स्वर देने वाली कवियों में हैं। कविता में तर्क के साथ कल्पनाशीलता भी जरूरी है।दूसरे सत्र में महेश आलोक, रमेश पंडित, सीमंत साहू, सलीम एटवी, जाकिर सरदार, पूनम भार्गव और इति शिवहरे ने कविताएं, गीत और गजलें सुनाईं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User