लखनऊ में 14 दिन सजी उत्तराखंड लोक संस्कृति की महफिल:कैलाश सिंह को मिला शेरदा अनपढ़ सम्मान

Nov 23, 2026 - 13:14
0
लखनऊ में 14 दिन सजी उत्तराखंड लोक संस्कृति की महफिल:कैलाश सिंह को मिला शेरदा अनपढ़ सम्मान
लखनऊ में गोमती तट पर 14 दिनों से सजी उत्तराखंड की लोक संस्कृति की महफिल रविवार को रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ संपन्न हुई। बीरबल साहनी मार्ग स्थित पंडित गोविंद बल्लभ पंत पर्वतीय सांस्कृतिक उपवन में आयोजित उत्तराखंड महोत्सव के अंतिम दिन लोकनृत्य, गायन और झोड़ा प्रतियोगिताओं के फाइनल मुकाबले हुए। समापन समारोह में कैलाश सिंह को शेरदा अनपढ़ स्मृति सम्मान-2026 से सम्मानित किया गया। उत्तराखंड महापरिषद की ओर से आयोजित महोत्सव में 150 से अधिक स्टॉल लगाए गए थे। इनमें पहाड़ी उत्पादों के साथ विभिन्न राज्यों की संस्कृति की झलक देखने को मिली। महोत्सव में प्रतियोगिताओं, कवि सम्मेलन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन हुआ। केके अस्पताल और डॉ. बीएस नेगी की टीम ने निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया। वहीं, सेना मुख्यालय के स्टॉल पर युवाओं को अग्निवीर और अन्य सैन्य भर्तियों की जानकारी दी गई। झोड़ा और डांस प्रतियोगिताओं के फाइनल अंतिम दिन महिला झोड़ा प्रतियोगिता में छह और पुरुष वर्ग में चार टीमों ने फाइनल प्रस्तुति दी। नाचेगा भारत के ग्रैंड फिनाले में पांच और डांस उत्तराखंड डांस सीजन-5 में छह टीमों ने हिस्सा लिया। वॉयस ऑफ उत्तराखंड के फाइनल में प्राची रावत, विशाल सिंह रावत, खुशी रावत, हिमांशु पांडेय और दीपक परवाल ने एकल गायन प्रस्तुत किया। प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित कर विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। छोलिया नृत्य और कथक ने बांधा समां दोपहर में नृत्यांगना डांस इंस्टीट्यूट की निदेशक अनुपमा श्रीवास्तव के नेतृत्व में 50 से अधिक बच्चों ने नृत्य और संगीत की प्रस्तुतियां दीं। नकुल श्रीवास्तव के दल ने गायन से समां बांधा। अल्मोड़ा से आए दल ने छोलिया नृत्य प्रस्तुत किया। मुनमुन राभा के निर्देशन में कलाश्री कथक केंद्र के कलाकारों ने गणेश वंदना समेत भक्तिमय प्रस्तुतियां दीं। महापरिषद के अध्यक्ष हरीश चंद्र पंत ने विधिवत महोत्सव के समापन की घोषणा की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन विभिन्न संस्कृतियों को जोड़ने और लोक परंपराओं के संरक्षण का माध्यम हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User