अलीगढ़ सांसद के बेटे की शादी में जुटेगा सियासी कुनबा:सांसद सतीश गौतम के बेटे के विवाह की तैयारियां तेज, 30 को सगाई, 4 दिसंबर को शादी

Nov 19, 2026 - 22:08
0
अलीगढ़ सांसद के बेटे की शादी में जुटेगा सियासी कुनबा:सांसद सतीश गौतम के बेटे के विवाह की तैयारियां तेज, 30 को सगाई, 4 दिसंबर को शादी
शादियों का सीजन है और अलीगढ़ की सियासत में एक और बड़ी शादी की चर्चा शुरू हो गई है। भाजपा सांसद सतीश गौतम के छोटे बेटे रजत गौतम की शादी का न्योता अब राजनीतिक गलियारों तक पहुंचने लगा है। सगाई से लेकर विवाह समारोह तक दो अलग-अलग आयोजन रखे गए हैं। इनमें एक तरफ अलीगढ़ के समर्थकों और परिचितों की बड़ी भागीदारी होगी, तो दूसरी तरफ दिल्ली में होने वाले विवाह समारोह में देश की राजनीति के कई बड़े चेहरों के जुटने की उम्मीद है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत केंद्र सरकार के कई बड़े नेताओं को भी निमंत्रण भेजे जाने की तैयारी है। नोएडा में सगाई, दिल्ली में शादी सांसद सतीश गौतम और उनकी पत्नी मीनाक्षी गौतम के छोटे बेटे रजत गौतम का विवाह सागरिका शर्मा के साथ होना है। सागरिका, पूनम शर्मा और दिनेश शर्मा की सुपुत्री हैं। परिवार की ओर से जारी निमंत्रण पत्र के मुताबिक, 30 नवंबर को ग्रेटर नोएडा के सेक्टर आर-6 स्थित दि वेडिंग डोट में दोपहर 12 बजे से सगाई समारोह और प्रीतिभोज होगा। इसके बाद 4 दिसंबर को नई दिल्ली के लोधी रोड स्थित दि जोरा के बॉलरूम एवं मिस्ट हॉल में शाम 7 बजे से विवाह समारोह का आयोजन किया जाएगा। सगाई में दिखेगी अलीगढ़ की ताकत सगाई समारोह को लेकर अलीगढ़ में भी तैयारियां तेज हैं। सांसद के समर्थकों, भाजपा नेताओं, जनप्रतिनिधियों और परिचितों के बड़ी संख्या में ग्रेटर नोएडा पहुंचने की संभावना है। सगाई के आयोजन में अलीगढ़ के लोगों की भागीदारी खास रहने वाली है। हालांकि, जिले में अलग से कोई कार्यक्रम नहीं रखा गया है। दोनों आयोजन अलीगढ़ से बाहर होंगे। पहले स्थानीय स्तर पर भी आयोजन को लेकर विचार किया गया था, लेकिन बाद में सगाई और विवाह के लिए अलग-अलग स्थल तय किए गए। बता दें कि इन दोनों की सगाई 18 जून को इसी वर्ष दिल्ली में हुई थी। शादी में रहेगा चुनिंदा मेहमानों का जमावड़ा विवाह समारोह को अपेक्षाकृत सीमित और खास मेहमानों के बीच आयोजित किया जा रहा है। इसमें भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व, केंद्र सरकार के मंत्रियों और दूसरे राजनीतिक दिग्गजों को आमंत्रित किया जा रहा है। निमंत्रण पत्रों का वितरण शुरू हो चुका है। ऐसे में 4 दिसंबर का दिल्ली समारोह राजनीतिक लिहाज से भी खास माना जा रहा है। सांसद के लंबे राजनीतिक सफर और पार्टी में संपर्कों को देखते हुए इस आयोजन में बड़े सियासी जमावड़े की चर्चा है। लगातार चर्चाओं में अलीगढ़ की राजनीतिक शादियां पिछले दिनों बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह के विवाह समारोह को लेकर अलीगढ़ से लेकर प्रदेश की राजनीति तक चर्चाएं रहीं। क्रिकेटर रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी की तैयारियां भी सुर्खियों में हैं। अब सांसद सतीश गौतम के बेटे की शादी ने इस सिलसिले में एक और नाम जोड़ दिया है। तीनों आयोजनों की अपनी अलग राजनीतिक और सामाजिक अहमियत है। रजत गौतम की सगाई और विवाह समारोह में भी मेहमानों की मौजूदगी के साथ अलीगढ़ की राजनीतिक सक्रियता और सांसद के सामाजिक-राजनीतिक संपर्कों की झलक देखने को मिलेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User