मम्मी आपने मुझपर विश्वास किया, मुझे माॅफ कर देना:इंटर की छात्रा का लेटर मिला, 24 दिन बाद मिला था शव, गर्दन-हाथ गायब

Nov 21, 2026 - 07:42
0
मम्मी आपने मुझपर विश्वास किया, मुझे माॅफ कर देना:इंटर की छात्रा का लेटर मिला, 24 दिन बाद मिला था शव, गर्दन-हाथ गायब
मम्मी आप ने मेरी हर बात मानी, मेरे पर पूरा विश्वास किया। पर मैं बहुत गलत थी, आपके साथ मेरी गलती माफी के लायक नहीं है। आपने इतना विश्वास किया कि मैंने जहां कहा आपने मेरी पढ़ाई कराई। मम्मी मैं गलत नहीं थी पर आन ने मेरी शादी तय कर दी। मैं अजय को 2023 से चाह रही थी। छह माह से लगातार बात कर रही थी। मैं अब घर में मुंह दिखाने लायक नहीं। मुझे तो अब खुद से घिन आ रही है। मम्मी मुझे माफ कर देना। अपनी मां के नाम लिखा गया यह लेटर उस इंटर की छात्रा का है जिसके लापता होने के 24 दिन बाद क्षत विक्षत शव मिला। छात्रा की गर्दन एक हाथ और दूसरे हाथ का आधा हिस्सा गायब मिला। कहा जा रहा है शव पड़े पड़े सड़ गया और जानवरों ने नोंच डाला। छात्रा का शव इतना खराब हो चुका था कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से बहुत कुछ साफ नहीं हो कसा। हत्या, आत्महत्या आदि एंगल पर पुलिस की जांच आगे बढ़ रही है। जांच के दौरान छात्रा के कमरे से उसका लेटर बरामद होने के बाद मामला और उलझ गया है। फिलहाल पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। बहन का देवर और उसका दोस्ता नामजद छात्रा के पिता की तहरीर पर बड़ी बेटी के देवर अजय कुमार निवासी सरहरा, कौंधियारा और उसके दोस्त पवन यादव को नामजद किया है। आरोप है कि अजय ने रोशनी को प्रेमजाल में फंसाया। बाद में उसका अहपरण कर हत्या कर दी। साक्ष्य मिटाने के लिए शव को झाड़ियों में फेंक दिया। जानिये क्या है पूरा मामला प्रयागराज के कौंधियारा से 24 दिन पहले लापता हुई इंटर की छात्रा रोशनी बिंद (19) का शव गुरुवार को नैनी में पुराने टोल प्लाजा के पास झाड़ियों में मिला। वह 26 अक्टूबर को स्कूल जाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। शव की हालत खराब होने के कारण पहचान करना मुश्किल था। पुलिस ने मौके से मिले बैग और कागजात के आधार पर परिजनों से संपर्क किया। पिता ने अपनी बड़ी बेटी के देवर अजय कुमार और उसके दोस्त पवन यादव पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या और सबूत मिटाने की धाराओं में केस दर्ज किया है। 26 अक्टूबर को स्कूल जाने के लिए निकली थी कौंधियारा थाना क्षेत्र के हड़हा (जारी) निवासी नानबाबू बिंद की तीन बेटियां हैं। रोशनी दूसरे नंबर पर थी। वह इलाके के एक इंटर कॉलेज में कक्षा 12 की छात्रा थी। 26 अक्टूबर को वह स्कूल जाने की बात कहकर घर से निकली थी। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने रिश्तेदारों और अन्य संभावित जगहों पर उसकी तलाश की। कोई जानकारी नहीं मिलने पर पिता ने 28 अक्टूबर को कौंधियारा थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इसके बाद से पुलिस और परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। पुराने टोल प्लाजा के पास झाड़ियों में मिला शव गुरुवार को नैनी में नए पुल के पास बंद पड़े पुराने टोल प्लाजा के नजदीक झाड़ियों में एक युवती का शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली। शव की हालत काफी खराब थी। गर्दन और दोनों हाथ नहीं थे। चेहरे को जानवरों ने नुकसान पहुंचाया था। शरीर के आंतरिक अंग भी गल चुके थे। शव के पास मिले बैग और कागजात से पुलिस ने परिजनों से संपर्क किया। मौके पर पहुंचे पिता और अन्य परिजनों ने शव की पहचान रोशनी के रूप में की। बड़ी बेटी के देवर पर हत्या का आरोप पिता नानबाबू बिंद ने पुलिस को दी तहरीर में अपनी बड़ी बेटी के देवर अजय कुमार निवासी सरहरा, कौंधियारा और उसके दोस्त पवन यादव को नामजद किया है। आरोप है कि अजय ने रोशनी को प्रेमजाल में फंसाया था। इसी मामले में उसकी हत्या की गई। पुलिस ने दो नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। घर पहुंचा शव, परिवार में पसरा मातम गुरुवार देर शाम छात्रा का शव हड़हा स्थित उसके घर पहुंचा तो परिवार में मातम छा गया। माता-पिता और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। शुक्रवार सुबह परिजन अंतिम संस्कार के लिए शव को भीटा स्थित यमुना घाट ले जाने की तैयारी में जुटे रहे। सहायक पुलिस आयुक्त कौंधियारा अब्दुस सलाम खान ने बताया कि छात्रा के पिता की तहरीर पर हत्या और सबूत मिटाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User