बैंकॉक के तेल डिपो में धमाके के बाद आग:आसमान में काला धुआं छाया; मोबाइल पर अलर्ट भेजकर लोगों को निकाला

Nov 26, 2026 - 15:20
0
बैंकॉक के तेल डिपो में धमाके के बाद आग:आसमान में काला धुआं छाया; मोबाइल पर अलर्ट भेजकर लोगों को निकाला
थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में गुरुवार को बंगचक तेल डिपो में धमाके के बाद आग लग गई। धमाके के बाद डिपो से आग की ऊंची लपटें उठने लगीं और आसमान में काले धुएं का गुबार छा गया। घटना की जानकारी मिलते ही दमकल और बचाव दल मौके पर पहुंचे। प्रशासन ने आसपास रहने वाले लोगों को तुरंत घर खाली कर सुरक्षित जगहों पर जाने को कहा। इसके लिए लोगों को मोबाइल पर अलर्ट भेजे गए। फिलहाल आग लगने की वजह सामने नहीं आई है। प्रशासन ने अभी तक किसी के हताहत होने की जानकारी भी नहीं दी है। तेल डिपो में लगी आग से जुड़ी तस्वीरें… स्कूलों से बच्चों को बाहर निकाला दमकल और बचाव दल ने सुरक्षा को देखते हुए आसपास के स्कूलों से बच्चों को भी बाहर निकाल लिया है। कुछ समय के लिए जिला प्रशासन ने अपना कामकाज भी रोक दिया था। एसोसिएटेड प्रेस (AP) के मुताबिक, प्रशासन ने बताया कि एक घंटे से भी कम समय में आग पर काबू पा लिया गया। बंगचक कंपनी ने भी अधिकारियों को जानकारी दी कि स्थिति नियंत्रण में है। बंगचक थाईलैंड की पांचवीं सबसे बड़ी रिफाइनरी बंगचक तेल संयंत्र बैंकॉक के पूर्वी हिस्से में फ्रा खानॉन्ग इलाके में स्थित है। इसे थाईलैंड की बड़ी ऊर्जा कंपनी बंगचक कॉर्पोरेशन चलाती है। यहां कच्चे तेल को साफ करने के साथ उसका भंडारण भी किया जाता है। इस रिफाइनरी में रोजाना 1 लाख 20 हजार बैरल कच्चे तेल को साफ करने की क्षमता है। यह थाईलैंड की पांचवीं सबसे बड़ी रिफाइनरी है। इसकी खास बात यह है कि यह देश की इकलौती बड़ी रिफाइनरी है, जो किसी शहर के भीतर स्थित है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User