ईरान ने कुवैत पर ड्रोन से हमला किया:इटली के 2 लोगों की मौत; पाकिस्तानी नागरिक समेत 2 घायल
ईरान ने गुरुवार को कुवैत पर ड्रोन से हमला किया। इसमें इटली के दो नागरिकों की मौत हो गई, जबकि एक पाकिस्तानी और एक कुवैती नागरिक घायल हो गए। इटली के विदेश मंत्री एंटोनियो ताजानी ने दो इटली के नागरिकों की मौत की पुष्टि की। रॉयटर्स के मुताबिक, दोनों जर्मनी की रक्षा कंपनी राइनमेटल में टेक्नीशियन के तौर पर काम करते थे। कुवैत के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि देश की सेना ने अपने हवाई क्षेत्र में कई ड्रोन का पता लगाया था। मंत्रालय ने इसे ईरान का हमला बताया। हमले में एक अहम ठिकाने को निशाना बनाया गया था। खबर अपडेट हो रही है…
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)