अमेठी में रातभर चेकिंग अभियान चला:1030 संदिग्धों की जांच, 11 गिरफ्तार; 17 वाहन सीज

Nov 03, 2026 - 09:31
0
अमेठी में रातभर चेकिंग अभियान चला:1030 संदिग्धों की जांच, 11 गिरफ्तार; 17 वाहन सीज
अमेठी में पुलिस ने ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत 1 और 2 नवंबर की रात चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 1030 संदिग्ध लोगों की जांच की गई और 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया। नियम तोड़ने पर 17 वाहन सीज किए गए। पुलिस ने 246 नकबजनों का सत्यापन और 728 वाहनों की जांच भी की। वाहन चालकों को रात में सुरक्षित ड्राइविंग के लिए जागरूक किया गया। पुलिस अधीक्षक सरवणन टी के निर्देशन में जिले में अपराध रोकने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अभियान चलाया गया। बीट कांस्टेबल से लेकर अपर पुलिस अधीक्षक तक पुलिसकर्मियों ने अपने-अपने इलाकों में चेकिंग की। सरवणन टी ने खुद पुलिस बल के साथ जगदीशपुर, जामो और गौरीगंज थाना क्षेत्रों में चेकिंग की। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और अधिकारियों-कर्मचारियों को निर्देश दिए। एसपी ने बताया कि अपराध पर रोक और सुरक्षा के लिए जिले में रात की चेकिंग जारी रहेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User