लखनऊ में सुबह से तेज धूप, मौसम साफ:अधिकतम तापमान बढ़ेगा, न्यूनतम तापमान गिरेगा ; मुरासू तूफान का असर नहीं
लखनऊ में सुबह से मौसम साफ है। तेज चटक धूप निकली है। आने वाले दिनों में ऐसे ही मौसम साफ बना रहेगा। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज लखनऊ का अधिकतम तापमान 31 डिग्री व न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रहेगा। सुबह के समय हल्के बादल छाए रहने के साथ में मौसम साफ बना हुआ है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज लखनऊ का अधिकतम तापमान 30 डिग्री व न्यूनतम तापमान 20 डिग्री के आसपास बना रहेगा। दिन में कई बार बादल छाए रहेंगे। हालांकि बारिश की संभावना नहीं है। सोमवार को अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री रहा है। यह सामान्य से 0.3 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री रहा। यह सामान्य से 5.4 डिग्री अधिक रहा है। अधिकतम आर्द्रता 94 फीसदी और न्यूनतम आर्द्रता 64 फीसदी रही है। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि- चक्रवाती तूफान "अर्नब" का असर अब खत्म हो रहा है। बारिश अब थम गई है। मौसम साफ होने की वजह से अगले 3-4 दिनों में दिन का तापमान 4 से 6 डिग्री सेल्सियस बढ़ेगा, यानी धूप खिलेगी और दिन में थोड़ी गर्मी महसूस होगी। रात का तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरेगा, जिससे रातों और सुबह-सुबह ठंडक बढ़ जाएगी। आने वाले दिनों में सुबह के समय कहीं-कहीं हल्का से मध्यम कोहरा देखने को मिल सकता है, जो सूरज निकलने के साथ ही जल्दी साफ हो जाएगा। इसके साथ ही चक्रवाती तूफ़ान मुरासू का उत्तर प्रदेश में कोई प्रभाव नहीं है और आगामी दिनों में मौसम साफ बने रहने की संभावना है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)