जौनपुर में रामलीला का मंचन:राम-केवट संवाद, सीता हरण और सुग्रीव मित्रता प्रसंग देख भाव-विभोर हुए दर्शक
जौनपुर, 3 नवंबर (हि.स.)। जिले के सिरकोनी ब्लॉक के सलखापुर कजगांव में मौनी बाबा रामलीला समिति के तत्वावधान में आयोजित 80 वर्ष पुरानी रामलीला में सोमवार को राम-केवट संवाद, मारीच-सीता हरण और राम-सुग्रीव मित्रता प्रसंग का भावपूर्ण मंचन किया गया। भगवान राम और केवट के संवाद ने दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया। पूरा पंडाल जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठा। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि समाजसेवी सुरेंद्र सिंह सेठ और पूर्व प्रधान रणंजय सिंह संजय ने फीता काटकर तथा भगवान राम, लक्ष्मण और माता सीता की आरती उतारकर किया। इस दौरान सुरेंद्र सिंह सेठ ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को भगवान राम के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात कर सत्य के मार्ग पर चलना चाहिए। मंचन में केवट द्वारा भगवान राम के चरण पखारने और उन्हें नाव से नदी पार कराने का प्रसंग जीवंत किया गया। इसके बाद रावण द्वारा सीता हरण और राम-सुग्रीव मित्रता का मंचन हुआ। कलाकारों के अभिनय को दर्शकों ने खूब सराहा। कार्यक्रम का संचालन राजकमल सिंह ने किया। इस मौके पर समिति के प्रबंधक एवं डायरेक्टर संत प्रकाश धुरंधर सिंह, ग्राम प्रधान प्रमोद कुमार गौतम पप्पू, ध्रुवप्रकाश सिंह, यदुनाथ यादव, प्रवीण कुमार सिंह सोनू, अक्षत श्रीवास्तव, भोला सिंह और पत्रकार दीपक श्रीवास्तव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)