बाराबंकी के विप्रज निगम इंडिया-ए टीम में चुने गए:तिलक वर्मा की कप्तानी में राइजिंग स्टार्स एशिया कप खेलेगी टीम

Nov 03, 2026 - 09:14
0
बाराबंकी के विप्रज निगम इंडिया-ए टीम में चुने गए:तिलक वर्मा की कप्तानी में राइजिंग स्टार्स एशिया कप खेलेगी टीम
बाराबंकी की आवास विकास कॉलोनी के क्रिकेटर विप्रज निगम का भारतीय ए टीम में चयन हुआ है। तिलक वर्मा की कप्तानी वाली टीम राइजिंग स्टार्स एशिया कप में खेलेगी। टी-20 टूर्नामेंट 19 से 29 नवंबर तक कतर की राजधानी दोहा में होगा। रजत पाटीदार को टीम का उपकप्तान बनाया गया है। उत्तर प्रदेश के रिंकू सिंह की टीम में वापसी हुई है। अभिषेक शर्मा और युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को भी टीम में जगह मिली है। विप्रज ने बताया कि वह रोहित शर्मा को अपना आदर्श मानते हैं। विप्रज का जन्म बाराबंकी में एक शिक्षक परिवार में हुआ। उनके माता-पिता के मुताबिक, बचपन से ही उन्हें पढ़ाई के साथ खेलों में भी रुचि थी। क्रिकेट में आगे बढ़ाने के लिए परिवार ने उन्हें हैदरगढ़ से बाराबंकी के एंथोनी स्कूल में दाखिला दिलाया। स्कूल में कोच सरवर नवाब ने उन्हें क्रिकेट की बारीकियां सिखाईं और उनकी प्रतिभा निखारने के लिए मेहनत की। इसके बाद विप्रज ने लखनऊ में रहकर अपने खेल को बेहतर बनाया। अंडर-19 स्तर पर ओपनिंग बल्लेबाज के तौर पर खेलने वाले विप्रज ने बाद में लेग स्पिन गेंदबाजी में भी पहचान बनाई। अच्छे प्रदर्शन के बाद उन्हें उत्तर प्रदेश की टीम से टी-20, वनडे और चार दिवसीय क्रिकेट खेलने का मौका मिला। विप्रज आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए भी खेले और यूपी टी-20 लीग में हिस्सा लिया। क्रिकेट एसोसिएशन लखनऊ के सचिव केएम खान ने उनके चयन पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि विप्रज ने मेहनत से यह सफर तय किया है और इंडिया-ए टीम में चयन उनके करियर की उपलब्धि है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User