कोहरे की हल्की चादर में लिपटी बलिया की सुबह:ग्रामीण इलाकों में दिखा ज्यादा असर, हल्के गर्म कपड़े पहनकर निकल रहे लोग
बलिया में शनिवार सुबह हल्का कोहरा छाया रहा। इसका असर सुबह करीब 7:15 बजे तक देखने को मिला। इसके बाद धूप निकलने से धीरे-धीरे कोहरा छंट गया। सुबह 8 बजे के बाद तक आसमान में हल्के बादल भी छाए रहे। ग्रामीण इलाकों में कोहरे का असर शहर की अपेक्षा ज्यादा दिखाई दिया। हालांकि, दिन चढ़ने के साथ मौसम सामान्य हो गया। मौसम में बदलाव के चलते अब सुबह और रात के समय लोगों को गुलाबी ठंड का एहसास होने लगा है। न्यूनतम तापमान 18 और अधिकतम 29 डिग्री रहने का अनुमान मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, शनिवार को जिले में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री और अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वहीं, हवा की गति करीब 5 किलोमीटर प्रति घंटे रहने का अनुमान है। दिन में धूप निकलने के कारण मौसम फिलहाल सामान्य बना हुआ है, जबकि सुबह और रात के समय ठंडक बढ़ने लगी है। हल्के गर्म कपड़े पहनकर निकल रहे लोग मौसम में बदलाव का असर लोगों की दिनचर्या पर भी दिखाई देने लगा है। सुबह घर से निकलने वाले लोग हल्के गर्म कपड़ों का इस्तेमाल करने लगे हैं। खासकर सुबह टहलने वाले बुजुर्गों और बच्चों को ठंड महसूस हो रही है। हालांकि, दिन में धूप निकलने से अभी कड़ाके की ठंड जैसी स्थिति नहीं है। मौसम के उतार-चढ़ाव को देखते हुए लोग सुबह और रात के समय सावधानी बरत रहे हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)