अमरोहा अग्निशमन विभाग को मिले 3 नए वाहन:पुलिस अधीक्षक ने दिखाई हरी झंडी, आगजनी नियंत्रण कार्यों में आएगी तेजी
अमरोहा में अग्निसुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए अग्निशमन विभाग को तीन नए वाहन मिले हैं। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक लखन यादव ने पुलिस कार्यालय परिसर से एक फोम टेंडर और दो फायर टेंडर को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। फोम टेंडर की क्षमता 5,000+500 लीटर, जबकि दोनों फायर टेंडर की क्षमता 2,500-2,500 लीटर है। नए वाहनों से शहरी और औद्योगिक क्षेत्रों में आगजनी की घटनाओं के दौरान राहत एवं बचाव कार्य में तेजी आएगी। एसपी ने अधिकारियों और कर्मचारियों को आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई करने और आमजन की सुरक्षा को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। इस दौरान मुख्य अग्निशमन अधिकारी कृष्णकांत ओझा, क्षेत्राधिकारी अवधभान सिंह भदौरिया और अग्निशमन अधिकारी अनुराग तोमर सहित विभाग के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)