आजमगढ़ में 323 किलो पटाखे मकान से बरामद:अवैध भंडारण के मामले में मुकदमा दर्ज आरोपियों की तलाश में दो पुलिस टीम गठित
आजमगढ़ जिले में दीपावली पर्व के मद्देनजर अवैध पटाखों के भंडारण और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मुबारकपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने कस्बे के पुरानी मोहल्ले में एक किराये के मकान में छापेमारी कर करीब दो लाख रुपये कीमत के 323 किलोग्राम अवैध पटाखे बरामद किए हैं। मामले में पुलिस ने विस्फोटक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दो पुलिस टीमों का गठन किया गया है। 29 अक्टूबर को थाना मुबारकपुर पुलिस को सूचना मिली कि पुरारानी मोहल्ले में एक किराये के मकान में अवैध रूप से पटाखों का भंडारण किया गया है। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक शशीचन्द चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर तलाशी ली। इस दौरान सहर पत्नी समीर के मकान के एक कमरे से भारी मात्रा में पटाखे बरामद हुए। उक्त मकान गुलाब गुप्ता ने किराये पर लिया था।
बरामद पटाखों में 1022 पैकेट फूलझड़ी, 119 पैकेट पॉप-अप बम, 445 पैकेट मिर्ची बम, 150 पैकेट इलेक्ट्रिक क्रैकर, 150 पैकेट चकरी, 265 पैकेट मिनी बुलेट बम, 150 पैकेट अनार, 149 पैकेट माचिस बम, 17 पैकेट प्राइम क्रैकर्स, 12 पैकेट रॉकेट और एक पैकेट 18 शॉट रॉकेट शामिल हैं। इस मामले में पुलिस ने गुलाब गुप्ता पुत्र स्वर्गीय कन्हैया गुप्ता निवासी पुरारानी, थाना मुबारकपुर के खिलाफ मु0अ0सं0 381/2026 धारा 5/9बी विस्फोटक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। गिरफ्तारी के लिए दो पुलिस टीमों का गठन
इस बारे में क्षेत्राधिकारी ईश्वर लाल गुर्जर ने बताया कि आरोपियों की तलाश में पुलिस की दो टीमों का गठन किया है जो आरोपियों की तलाश में लगी हुई है। जिले की पुलिस ने आम जनमानस से अपील करते हुए कहा कि यदि कहीं पर भी पटाखों के भंडारण और निर्माण की सूचना मिले तो तत्काल पुलिस को दी जाए। जिससे समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)