अमरोहा में 2 दिन बारिश से मकान छहा:मलबे में दबे किसान को निकाला, बिजली ठप; धान-गन्ने की फसल को भी नुकसान

Sep 28, 2026 - 11:58
0
अमरोहा में 2 दिन बारिश से मकान छहा:मलबे में दबे किसान को निकाला, बिजली ठप; धान-गन्ने की फसल को भी नुकसान
अमरोहा में दो दिनों से लगातार बारिश के कारण कई मकान और पशुशालाएं ढह गईं। अमरोहा, हसनपुर, नौगावां और आदमपुर जैसे इलाकों में लोग मलबे में दबे, पशु भी घायल हुए। आदमपुर के मझरा आशकपुर में बजन सिंह का परिवार पशुशाला में सो रहा था। बारिश से पशुशाला और घर की दीवार गिरने से वे मलबे में दब गए। परिजनों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। हादसे में दो मवेशी घायल हुए, एक बाइक भी टूटी। किसान करन सिंह की पशुशाला भी ढह गई। बारिश और तेज हवा से ग्रामीण क्षेत्रों में करीब 30 घंटे तक बिजली सप्लाई ठप रही। शहर में भी 20 घंटे में पांच-छह घंटे ही बिजली मिली। पेड़ों की टहनियां गिरने और 15 खंभे टूटने से सप्लाई पर असर पड़ा। जिले में पकी धान की फसल खेतों में गिर गई है, गन्ने के पौधे भी झुक गए हैं। किसान नुकसान को लेकर चिंतित हैं। जिला कृषि अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि सोमवार को खेतों में हुए नुकसान का जायजा लिया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User