प्रेमिका ने प्रेमी का सिर मुंडा, पति ने मूंछे काटी:हरदोई में महिला से कथित संबंध के शक में बंधक बनाकर जूते की माला पहनाई, वीडियो किया वायरल, आरोपियों की तलाश जारी
हरदोई में एक विवाहित प्रेमिका ने अपने ही प्रेमी का कैंची और उस्तरा से आधा सिर मुंड दिया। ऐसा उसने अपने पति द्वारा दबाव बनाने पर किया। क्योंकि, उनके कथित संबंधों का खुलासा होने पर पति ने फोन करवाकर खुद प्रेमी को घर बुलाने के बाद ऐसी सजा देने की योजना बनाई थी। सिर मुंडने के बाद महिला के पति ने युवक की आधी मूंछ काट दी। तड़पते और रोते हुए युवक के गले में फटे जूतों की माला डाल दी गई। इस पूरी घटना के दौरान पीड़ित युवक हाथ जोड़कर रोता रहा और रहम की भीख मांगता रहा, लेकिन आरोपियों ने उसकी एक न सुनी और इस पूरे घिनौने कृत्य का वीडियो रिकॉर्ड करते रहे। इस अमानवीय कृत्य का वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है और लोग आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। मामला हरपालपुर थाना क्षेत्र के खुर्रमपुरवा गांव में रविवार दोपहर करीब डेढ़ बजे का है। प्रेम प्रसंग और आर्थिक मदद बनी विवाद की वजह सूत्रों के अनुसार, पीड़ित युवक का गांव की ही एक विवाहित महिला के साथ पिछले तीन वर्षों से कथित तौर पर प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस दौरान युवक लगातार महिला की आर्थिक रूप से भी मदद करता आ रहा था। हाल ही में महिला के पति को अपनी पत्नी और इस युवक के बीच चल रहे संबंधों की भनक लग गई। इसके बाद पति ने युवक को रंगे हाथों पकड़ने और उसे ऐसी सजा देने की योजना बनाई। उसने अपनी पत्नी पर दबाव बनाकर युवक को एक साजिश के तहत फोन करवाकर अपने घर बुलवाया। घर बुलाकर बंधक बनाया, फिर दी रूह कंपाने वाली सजा रविवार दोपहर को जब युवक अपनी प्रेमिका के बुलाने पर उसके घर पहुंचा, तो वहां पहले से ही जाल बिछाकर बैठे महिला और उसके पति ने उसे दबोच लिया। युवक को एक कमरे में बंधक बना लिया गया और उसके साथ जमकर मारपीट की गई। इसके बाद क्रूरता की सारी हदें पार करते हुए महिला ने खुद कैंची और उस्तरा उठाकर युवक का आधा सिर मुंड दिया। इसके तुरंत बाद महिला के पति ने युवक की आधी मूंछ काट दी। तड़पते और रोते हुए युवक के गले में फटे जूतों की माला डाल दी गई। इस पूरी घटना के दौरान पीड़ित युवक हाथ जोड़कर रोता रहा और रहम की भीख मांगता रहा, लेकिन आरोपियों ने उसकी एक न सुनी और इस पूरे घिनौने कृत्य का वीडियो रिकॉर्ड करते रहे। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची आरोपियों ने युवक को डराने और समाज में बदनाम करने के उद्देश्य से इस प्रताड़ना का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। सोमवार को जैसे ही यह वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ, वैसे ही पुलिस-प्रशासन हरकत में आ गया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह कानून को ताक पर रखकर युवक को प्रताड़ित किया जा रहा है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जांच जारी मामले की गंभीरता को देखते हुए हरपालपुर के क्षेत्राधिकारी (CO) प्रवीण कुमार ने बताया कि यह घटना रविवार दोपहर की है और सोमवार को इसका वीडियो संज्ञान में आया है। पीड़ित युवक की तहरीर के आधार पर नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। पुलिस की टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही हैं। क्षेत्राधिकारी ने स्पष्ट किया कि किसी को भी कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी और दोषियों को सलाखों के पीछे भेजकर सख्त से सख्त कानूनी सजा दिलाई जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)