रायबरेली में 6 आरोपी गिरफ्तार, राशन बरामद:नाबालिगों को भगाने और राशन चोरी में गिरफ्तार, अनाज बरामद

Nov 01, 2026 - 07:38
0
रायबरेली में 6 आरोपी गिरफ्तार, राशन बरामद:नाबालिगों को भगाने और राशन चोरी में गिरफ्तार, अनाज बरामद
रायबरेली में पुलिस ने अलग-अलग मामलों में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें नाबालिग लड़कियों को बहला-फुसलाकर भगाने के दो आरोपी और सरकारी राशन की दुकान में चोरी करने वाले चार लोग शामिल हैं। भदोखर पुलिस ने दोनों मामलों में नाबालिगों को सुरक्षित बरामद किया। वहीं, गदागंज पुलिस ने चोरी का अनाज और वारदात में इस्तेमाल ऑटो रिक्शा भी बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक रवि कुमार के निर्देश पर भदोखर और गदागंज थानों की टीमों ने यह कार्रवाई की। पुलिस ने शनिवार रात करीब 10 बजे मामलों का खुलासा किया। सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। स्कूल जाते समय नाबालिग को भगाने का आरोप, एक गिरफ्तार भदोखर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बेलाखारा से अलाउद्दीन रोड के पास से शैलेंद्र बहादुर को गिरफ्तार किया। वह गदागंज थाना क्षेत्र के पूरे गोपाल सिंह गांव का रहने वाला है। उस पर नाबालिग को स्कूल जाते समय बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप था। पुलिस ने नाबालिग को सुरक्षित बरामद कर लिया। उसके बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की गई। दूसरे मामले में हंसपुरवा फ्लाईओवर के पास पकड़ा गया आरोपी भदोखर पुलिस ने एक अन्य मामले में हंसपुरवा फ्लाईओवर के पास से रवि वर्मा को गिरफ्तार किया। वह भदोखर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर कुचरिया गांव का रहने वाला है। उस पर भी एक नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप था। पुलिस ने इस मामले में भी नाबालिग को सुरक्षित बरामद किया। दोनों मामलों के आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। सरकारी राशन की दुकान का ताला तोड़कर चुराया था अनाज उधर, गदागंज पुलिस ने सरकारी राशन की दुकान और गल्ला व्यापारी के यहां चोरी के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर जयसिंह का पुरवा माजरे गौरा हरदों के पास नहर पुलिया से शिवम लोधी, नीलू लोधी, शिवा लोधी और विपिन लोधी को पकड़ा। चारों रायबरेली के अलग-अलग गांवों के रहने वाले हैं। 11 बोरी गेहूं, 4 बोरी चावल और ऑटो रिक्शा बरामद पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सरकारी राशन की दुकान से चोरी किया गया 11 बोरी गेहूं और 4 बोरी चावल बरामद किया। इसके अलावा चोरी की घटना में इस्तेमाल ऑटो रिक्शा (UP33CT5587) भी मिला है। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User