बुलंदशहर में पुलिस मुठभेड़ में 2 बदमाश घायल:तीसरा साथी फरार; स्कूल से चोरी का सामान-टेंपो बरामद
बुलंदशहर के स्याना में स्कूल में चोरी के मामले में शनिवार देर रात पुलिस और स्वाट टीम ने मुठभेड़ के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। जवाबी कार्रवाई में दीपक को गोली लगी। तीसरा आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। चेकिंग के दौरान पुलिस ने की घेराबंदी पुलिस के मुताबिक, शनिवार देर रात स्याना पुलिस और स्वाट टीम थल तिराहे के पास संदिग्ध वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान बीबीनगर की ओर से आ रहे एक टेंपो को रुकने का इशारा किया गया। चालक टेंपो को कच्चे रास्ते पर मोड़कर भागने लगा। पुलिस टीम ने पीछा कर घेराबंदी की तो आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में दीपक घायल हो गया। पुलिस ने दीपक और उसके साथी देवेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। घायल दीपक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्कूल में चोरी का सामान-चोरी की बंदूक बरामद सीओ रामकरण सिंह ने बताया कि दीपक और देवेंद्र, दोनों हापुड़ जिले के रहने वाले हैं। पुलिस ने उनके पास से दो तमंचे, दो खोखे, दो जिंदा कारतूस, चोरी की लाइसेंसी 12 बोर बंदूक और कारतूस बरामद किए। इसके अलावा घटना में इस्तेमाल टेंपो, एलईडी टीवी, डेस्कटॉप मॉनिटर, दो बैटरी, माइक्रोटेक इन्वर्टर, दो पीसी कनेक्टर और 8 हजार रुपए नकद भी मिले हैं। स्कूल में चोरी को दिया था अंजाम पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने चिंगरावठी चौकी के पास स्थित एक स्कूल में चोरी की थी। इस मामले में स्याना कोतवाली में केस दर्ज था। घायल दीपक के खिलाफ नोएडा और हापुड़ समेत कई थानों में चोरी, लूट, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट के केस दर्ज हैं। कोतवाली प्रभारी रामनारायण सिंह के नेतृत्व में पुलिस और स्वाट टीम ने कार्रवाई की। फरार आरोपी की तलाश में पुलिस कांबिंग कर रही है। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। एक आरोपी पर 11 मुकदमे दर्ज आरोपी दीपक पर गौतमबुद्धनगर और अन्य जिलों में चोरी, लूट के प्रयास, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट सहित कई मामलों में 11 मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, दूसरे बदमाश पर बुलंदशहर के अलग-अलग थानों में 2 मुकदमे दर्ज हैं। सीओ रामकरण सिंह ने बताया आरोपियों की तलाश की जा रही थी। दोनों को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। दोनों के पास से अवैध हथियार बरामद किए गए हैं। मामले में अग्रिम कार्रवाई जारी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)