मुजफ्फरनगर में निकली बाबा श्याम की निशान यात्रा:मंत्री भजनों की धुन पर थिरके; शिव चौक से श्री गणपति धाम मंदिर के लिए रवाना हुए भक्त

Nov 20, 2026 - 11:37
0
मुजफ्फरनगर में निकली बाबा श्याम की निशान यात्रा:मंत्री भजनों की धुन पर थिरके; शिव चौक से श्री गणपति धाम मंदिर के लिए रवाना हुए भक्त
मुजफ्फरनगर में शहर की हृदयस्थली शिव चौक से शुक्रवार को प्रसिद्ध श्री गणपति धाम खाटू श्याम मंदिर के लिए बाबा श्याम की निशान यात्रा निकाली गई। इसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु हाथों में बाबा का निशान लेकर शामिल हुए। कोई निशान उठाकर पैदल चल रहा था तो कोई भजन गाते और जयकारे लगाते हुए भक्ति में झूमता नजर आया। श्रद्धालु अपनी मन्नतों और मनोकामनाओं के साथ बाबा श्याम का निशान लेकर यात्रा में शामिल हुए। निशान यात्रा का शुभारंभ प्रदेश सरकार में मंत्री कपिलदेव अग्रवाल, अध्यक्ष भीम सेन कंसल, व्यापारी नेता संजय मित्तल और उद्योगपति अमित गर्ग ने बाबा श्याम के निशान की पूजा-अर्चना करके किया। इसके बाद यात्रा को रवाना किया गया। शिव चौक से यात्रा शुरू होते ही बाबा श्याम के जयकारों से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। इस दौरान मंत्री कपिलदेव अग्रवाल भी बाबा की भक्ति में सराबोर नजर आए। वह भजनों की धुन पर जमकर थिरके और नृत्य किया। भजन गाते और नाचते हुए मंदिर की ओर बढ़े भक्त। यात्रा में शामिल श्रद्धालु हाथों में निशान लेकर पैदल मंदिर की ओर बढ़ रहे हैं। रास्ते में भक्त भजन गाते, नाचते और झूमते हुए अपनी आस्था प्रकट करते नजर आए। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भागीदारी से निशान यात्रा ने भव्य स्वरूप ले लिया। बाबा श्याम के प्रति भक्तों का उत्साह और समर्पण पूरे रास्ते दिखाई दिया। मंदिर में निशान अर्पित कर संपन्न होगी यात्रा। शिव चौक से शुरू हुई निशान यात्रा श्री गणपति धाम खाटू श्याम मंदिर पहुंचेगी। यहां श्रद्धालु बाबा श्याम को अपना निशान अर्पित करेंगे। निशान चढ़ाने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद यात्रा संपन्न होगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User