अफगानिस्तान में स्कूल के पास धमाका, 6 बच्चों की मौत:100 घायल, घर में डायनामाइट रखा था इसी से विस्फोट हुआ

Nov 28, 2026 - 14:53
0
अफगानिस्तान में स्कूल के पास धमाका, 6 बच्चों की मौत:100 घायल, घर में डायनामाइट रखा था इसी से विस्फोट हुआ
अफगानिस्तान के कुनार प्रांत में शनिवार सुबह एक स्कूल के पास जोरदार धमाका हुआ। इसमें कम से कम 6 बच्चों की मौत हो गई, जबकि करीब 100 लोग घायल हुए हैं। धमाका अंडार सेर इलाके में एक मिडिल स्कूल के पास बने घर में हुआ। इस घर में खनन का काम करने वाले लोग रहते थे। उन्होंने वहां डायनामाइट रखा हुआ था। इसी में विस्फोट हुआ। घटना के बाद जांच टीमें मौके पर पहुंचीं। फिलहाल जानमाल के नुकसान की पूरी जानकारी सामने नहीं आई है। हादसे के बाद की 2 तस्वीरें अगस्त में काबुल के स्कूल में ग्रेनेड धमाका हुआ था काबुल में 17 अगस्त 2026 को एक प्राइवेट स्कूल में धमाका हुआ था। उस वक्त बच्चे स्कूल से घर जाने की तैयारी कर रहे थे। इस धमाके में 9 से 14 साल की उम्र के कम से कम 42 बच्चे घायल हुए थे। खबर अपडेट की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User