सपा कार्यालय में ज्योतिराव फुले की पुण्यतिथि मनाई:संगोष्ठी में वक्ताओं ने समाज सुधार, वंचितों के अधिकार और महिला शिक्षा में उनके योगदान को याद किया
सोनभद्र में समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर शनिवार को महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिराव गोविंद राव फुले की पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके जीवन संघर्ष और सामाजिक योगदान को याद किया। वक्ताओं ने वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए किए गए उनके कार्यों पर विचार रखे। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि महात्मा ज्योतिराव फुले प्रख्यात समाज सुधारक, लेखक और सामाजिक नवजागरण के अग्रदूत थे। उन्होंने समाज में फैली कुरीतियों और भेदभाव के खिलाफ संघर्ष किया। गरीबों, आदिवासियों और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए आजीवन आवाज उठाई। उनका उद्देश्य समाज के हर वर्ग को समान अधिकार और सम्मान दिलाना था। अखिलेश यादव भी शोषितों के हक की लड़ाई लड़ रहे राम निहोर यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी सदियों से पीड़ित और शोषित समाज के हक की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ रहे हैं। प्रदेश में सपा की सरकार बनने पर हर वर्ग के गरीबों को सम्मान देने के साथ उनके विकास के लिए काम किया जाएगा। महिलाओं की शिक्षा और अधिकारों के लिए किया काम समाजवादी महिला सभा की जिलाध्यक्ष गीता गौर एडवोकेट ने कहा कि महात्मा ज्योतिराव फुले ने महिलाओं की शिक्षा, सम्मान और अधिकारों के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए। उन्होंने महिलाओं को सामाजिक बंधनों से मुक्त कर बराबरी का अधिकार दिलाने के लिए संघर्ष किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित महिलाओं को माला पहनाकर सम्मानित किया। संगोष्ठी में अनिल प्रधान, मन्नू पांडेय, राधा सिंह, किरण कुशवाहा, आनंद पटेल, रीना राय, हिदायत उल्ला खान, सत्यम पांडेय, अतुल दुबे, विवेक सिंह पटेल, शिव कुमारी, अभय यादव, मोहम्मद कलाम, चिंता, शिताबी, सुशीला, पुष्पा, सद्गुरु, निशा और शबाना सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने विचार व्यक्त किए और महात्मा फुले को श्रद्धांजलि अर्पित की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)