हाथरस में हुई जवाहर नवोदय प्रवेश परीक्षा:परीक्षा के लिए 10 केंद्र बनाए गए, परीक्षार्थी बोले- आसान था पेपर

Nov 28, 2026 - 14:57
0
हाथरस में हुई जवाहर नवोदय प्रवेश परीक्षा:परीक्षा के लिए 10 केंद्र बनाए गए, परीक्षार्थी बोले- आसान था पेपर
हाथरस में जवाहर नवोदय विद्यालय की कक्षा 6 में प्रवेश के लिए परीक्षा हुई। परीक्षा के लिए 10 केंद्र बनाए गए थे। आज शनिवार को सुबह से ही केंद्रों के बाहर परीक्षार्थियों और उनके अभिभावकों की भीड़ जुटी। परीक्षा केंद्रों पर पुलिस तैनात थी। परीक्षार्थियों को जांच के बाद ही अंदर जाने दिया गया। परीक्षा दोपहर 11:30 बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक हुई। नकल रोकने के लिए तैयारी की गई थी। परीक्षा के बाद कुछ परीक्षार्थियों ने बताया कि सवाल आसान थे। उन्होंने कहा कि नतीजे आने पर ही पता चलेगा कि उनके कितने नंबर आए हैं। परीक्षार्थी आदर्श शर्मा ने बताया कि वह मूल रूप से गांव बलना का रहने वाला है। उसके पिता गुड़गांव में निजी नौकरी करते हैं और वह फिलहाल वहीं रह रहा है। आदर्श ने कहा कि उसका पेपर अच्छा हुआ और उसे पास होने की उम्मीद है। एक छात्रा लवी ने बताया कि वह नगला भूरा की रहने वाली है और गांव के सरकारी स्कूल में पढ़ती है। वह कक्षा 6 में नवोदय विद्यालय में पढ़ना चाहती है। उसने कहा कि प्रश्न पत्र आसान था और उसने सभी सवाल अच्छे से किए। एक अन्य परीक्षार्थी ने बताया कि वह हाथरस की भट्टा वाली गली का रहने वाला है। उसने कक्षा 6 में प्रवेश के लिए परीक्षा दी। उसने कहा कि पेपर अच्छा हुआ और उसे सफलता की उम्मीद है। इन परीक्षा केंद्रों पर हुई परीक्षा परीक्षा के केंद्र सरस्वती इंटर कॉलेज हाथरस, आरपीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल हाथरस, आरबीएस पब्लिक स्कूल सोगरा मुरसान, केएल जैन इंटर कॉलेज सासनी और एबीजी गुरुकुलम बरसे सासनी थे। इसके अलावा राजकमल पब्लिक स्कूल सिकंदराराऊ, ओएमबी इंटरनेशनल स्कूल हसायन, बीएस पब्लिक स्कूल मुरसान, सेंट्रल पब्लिक स्कूल हाथरस और संत कार्सनी पब्लिक स्कूल सहपऊ में भी परीक्षा हुई। इस परीक्षा के लिए 5205 परीक्षार्थी पंजीकृत थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User