स्कूल में 27 बच्चों का पंजीकरण, पढ़ने पहुंचे सिर्फ दो:बलिया डीएम ने प्रधानाध्यापक को लगाई फटकार, 3 टीचरों को नोटिस भेजने को कहा

Nov 28, 2026 - 14:57
0
स्कूल में 27 बच्चों का पंजीकरण, पढ़ने पहुंचे सिर्फ दो:बलिया डीएम ने प्रधानाध्यापक को लगाई फटकार, 3 टीचरों को नोटिस भेजने को कहा
बलिया के जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने शनिवार को उच्च माध्यमिक विद्यालय धरहरा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान स्कूल में 27 बच्चों के पंजीकरण के बावजूद सिर्फ दो बच्चे पढ़ते मिले। बच्चों की कम उपस्थिति पर डीएम ने नाराजगी जताई और प्रधानाध्यापक को फटकार लगाई। डीएम ने प्रभारी प्रधानाध्यापिका रीना चौरसिया, वंदना पाण्डेय और बब्बन पाण्डेय को शोकॉज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने शिक्षकों से सभी विद्यार्थियों के अभिभावकों से व्यक्तिगत रूप से संपर्क करने और बच्चों को रोज स्कूल भेजने के लिए प्रेरित करने को कहा। मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी परखी डीएम ने कहा कि बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करना शिक्षकों की जिम्मेदारी है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने रसोई कर्मचारी से मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता और व्यवस्था की जानकारी ली। साथ ही स्कूल में पढ़ाई की स्थिति बेहतर करने पर जोर दिया। अभिभावकों से मतदाता सूची की जानकारी लेने को कहा डीएम ने शिक्षकों को मतदाता सूची से जुड़े निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि अभिभावकों से पता करें कि किसका नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है। ऐसे पात्र लोगों से निर्धारित फॉर्म भरवाएं, ताकि उनका नाम मतदाता सूची में शामिल हो सके। उन्होंने बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User